दिल्ली:
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर शुक्रवार सुबह छापा मारा गया। खबर लिखे जाने तक छापेमारी जारी थी। सीबीआई रेड की जानकारी खुद डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ट्वीट करके दी। मनीष सिसोदिया ने लिखा कि सीबीआई आई है। उनका स्वागत है।
हम कट्टर ईमानदार हैं। लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं। गौरतलब है कि मनीष सिसोदिया ही नहीं बल्कि दिल्ली के पूर्व एक्साइज कमिश्नर के आवास सहित कुल 21 ठिकानों पर छापेमारी हुई है।

मनीष सिसोदिया ने सिलसिलेवार ट्वीट किए
मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने के एवज में उनके खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जा रही है। मनीष सिसोदिया ने एक अन्य ट्वीट में लिखा है कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है। इसीलिए हमारा देश अभी तक नम्बर-1 नहीं बन पाया।
सीबीआई आई है. उनका स्वागत है. हम कट्टर ईमानदार हैं . लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं.
— Manish Sisodia (@msisodia) August 19, 2022
बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है. इसीलिए हमारा देश अभी तक नम्बर-1 नहीं बन पाया.
मनीष सिसोदिया ने एक अन्य ट्वीट में लिखा है कि हम सीबीआई का स्वागत करते हैं। जांच में पूरा सहयोग देंगे ताकि सच जल्द सामने आ सके। अभी तक मुझ पर कई केस किए लेकिन कुछ नहीं निकला। इसमें भी कुछ नहीं निकलेगा। देश में अच्छी शिक्षा के लिए मेरा काम रोका नहीं जा सकता। ये लोग दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य के शानदार काम से परेशान हैं। इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री को पकड़ा है ताकि शिक्षा स्वास्थ्य के अच्छे काम रोके जा सकें।
हम सीबीआई का स्वागत करते हैं. जाँच में पूरा सहयोग देंगे ताकि सच जल्द सामने आ सके. अभी तक मुझ पर कई केस किए लेकिन कुछ नहीं निकला. इसमें भी कुछ नहीं निकलेगा. देश में अच्छी शिक्षा के लिए मेरा काम रोका नहीं जा सकता.
— Manish Sisodia (@msisodia) August 19, 2022
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक अन्य ट्वीट में लिखा है कि हम दोनों के ऊपर झूठे आरोप हैं। कोर्ट में सच सामने आ जाएगा। शायराना अंदाज में मनीष सिसोदिया ने लिखा है कि मुझे तुम्हारी साज़िशें तोड़ न सकेंगी. मैंने दिल्ली के लाखों बच्चों के लिए ये स्कूल बनाए है। लाखों बच्चों की ज़िंदगी में आई मुस्कान मेरी ताक़त है. तुम्हारा इरादा मुझे तोड़ने का है।
ये लोग दिल्ली की शिक्षा और स्वास्थ्य के शानदार काम से परेशान हैं. इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री को पकड़ा है ताकि शिक्षा स्वास्थ्य के अच्छे काम रोके जा सकें.
— Manish Sisodia (@msisodia) August 19, 2022
हम दोनों के ऊपर झूँठे आरोप हैं. कोर्ट में सच सामने आ जाएगा.
सीएम केजरीवाल ने लगाया ये आरोप
इस कार्रवाई को लेकर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया द्वारा किए गये ट्वीट को रिट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिखा है कि जिस दिन अमेरिका के सबसे बड़े अख़बार NYT के फ़्रंट पेज पर दिल्ली शिक्षा मॉडल की तारीफ़ और मनीष सिसोदिया की तस्वीर छपी, उसी दिन मनीष के घर केंद्र ने CBI भेजी। CBI का स्वागत है। पूरा cooperate करेंगे। पहले भी कई जांच/रेड हुईं। कुछ नहीं निकला। अब भी कुछ नहीं निकलेगा।
जिस दिन अमेरिका के सबसे बड़े अख़बार NYT के फ़्रंट पेज पर दिल्ली शिक्षा मॉडल की तारीफ़ और मनीष सिसोदिया की तस्वीर छपी, उसी दिन मनीष के घर केंद्र ने CBI भेजी
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 19, 2022
CBI का स्वागत है। पूरा cooperate करेंगे। पहले भी कई जाँच/रेड हुईं। कुछ नहीं निकला। अब भी कुछ नहीं निकलेगा https://t.co/oQXitimbYZ
शराब नीति में गड़बड़ी को लेकर मारा छापा
गौरतलब है कि दिल्ली के चर्चित शराब नीति गड़बड़ी मामले में सीबीआई ने ये कार्रवाई की है। सीबीआई ने शुक्रवार को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया तथा पूर्व एक्साइज कमिश्नर गोपी कृष्णना के आवास सहित 7 राज्यों के 21 ठिकानों पर छापेमारी की है। बता दें कि दिल्ली के मौजूदा उपराज्यपाल विनय सक्सेना ने मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। कहा जाता है कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने मुख्य सचिव की रिपोर्ट के बाद ये कदम उठाया था।