logo

CBSE ने 9वीं के छात्रों के लिए किया बड़ा बदलाव, अगले सत्र से किताब देखकर दे सकेंगे परीक्षा

cbse1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सीबीएसई ने कक्षा 9 के छात्रों के लिए एक बड़ा बदलाव किया है। अब से 2026-27 से, कक्षा 9 की परीक्षा में छात्रों को ओपन बुक असेसमेंट (खुली किताब के साथ परीक्षा देना) दिया जाएगा। इसका मतलब है कि छात्र अपनी किताबें, नोट्स या पुस्तकालय से कोई भी किताब परीक्षा में अपने साथ ले जा सकते हैं। यह बदलाव छात्रों के लिए तनाव कम करने, सोचने और समझने की क्षमता बढ़ाने, और रटने की आदत को खत्म करने के लिए किया गया है।
यह ओपन बुक असेसमेंट भाषा, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान जैसे प्रमुख विषयों में लागू होगा। सीबीएसई ने यह कदम NCFSE 2023 की सिफारिश पर आधारित किया है, जिसमें छात्रों को जीवन में ज्ञान का सही तरीके से इस्तेमाल सिखाने पर जोर दिया गया है। सीबीएसई के पाठ्यक्रम समिति और शासी निकाय ने हाल में हुई बैठक में इस प्रस्ताव को हरी झंडी दी है।  इससे पहले, बोर्ड ने एक पायलट स्टडी कराई थी, जिसमें यह देखा गया कि छात्रों को संदर्भ सामग्री (जैसे किताबें और नोट्स) का सही तरीके से इस्तेमाल करने में चुनौती है। इस स्टडी में छात्रों के अंक 12प्रतिशत से 47प्रतिशत के बीच रहे।
इसके अलावा, सीबीएसई जल्द ही छात्रों, शिक्षकों और अन्य लोगों के लिए अपना खुद का कम्युनिटी रेडियो स्टेशन शुरू करने जा रहा है। इससे पहले, बोर्ड 'शिक्षा वाणी' नामक एक पोडकास्ट भी चला रहा है, जिसमें कक्षा 9 से 12 तक के विभिन्न विषयों पर आडियो सामग्री उपलब्ध कराई जाती है।

 

Tags - latest CBSC News CBSC News updates latest news Updates  latest CBSC News Students will gil give exam with Books latest news latest trending news latest trending news updates trending news updates latest CBSC News latest trending