logo

CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, 93.66 फीसदी स्टूडेंट हुए पास 

cbse-banner111.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
सीबीएसई ने 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। लाखों छात्रों का इंजजार अब खत्म हो गया है। 12वीं के नतीजे जारी होने के कुछ ही देर बाद 10वीं के परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं। इस साल भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। इस साल कुल 95 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं। वहीं 92.63% लड़के इस बार पास हुए हैं और ट्रांसजेंडर स्टूडेंट्स का पास   प्रतिशत 95% है। 

इस बार CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा में कुल पास प्रतिशत 93.66% रहा है, जो पिछले साल से 0.66% ज्यादा है। कुल 23,85,079 रजिस्ट्रेशन हुए थे, जिसमें 23,71,939 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। 22,21,636 छात्र पास हुए हैं। बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 12वीं के रिजल्ट का लिंक पहले ही सक्रिय कर दिया था। अब 10वीं का लिंक भी वेबसाइट पर कुछ ही देर में एक्टिव हो जाएगा, जिससे छात्र अपना रिजल्ट देख सकेंगे। छात्र अपने रोल नंबर, स्कूल कोड और डेट ऑफ बर्थ की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Tags - National News National Latest News CBSE CBSE 0th Board Result