logo

CBSE Result 2022 : CBSE ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, 10वीं का रिजल्ट भी आज ही आएगा, ऐसे करे चेक

cbse_12th.jpg

डेस्क:
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं का रिजल्ट जारी (Result announced) कर दिया है। बता दें कि इस बार 92.71% विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर परिणाम चेक कर सकेंगे। बता दें कि 10वीं का रिजल्ट भी आज ही आएगा।

सीबीएसई का  रिजल्ट  छात्र सीबीएसई की आधिकारिक cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर अपनी ऑनलाइन मार्कशीट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। ऑनलाइन मार्कशीट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। रिजल्ट चेक करने का तरीका नीचे देख सकते हैं।


सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक
स्टेप 1: सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: होम पेज पर, 'CBSE Result 2022 10वीं और 12वीं से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके लॉग इन करें।
स्टेप 4: सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5: रिजल्ट आपके स्क्रीन पर खुल जाएगा।
स्टेप 6: इसे चेक और डाउनलोड करें।
स्टेप 7: छात्र, डिजिटल मार्कशीट का प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख सकते हैं।