डेस्क:
केंद्र सरकार अब आपका पैसा हाइटेक तरीके से निकालेगी। इसके लिए सरकार द्वारा तैयारी की जा रही है। देश में नेशनल हाइवे (National Highway) से टोल प्लाजा (Troll plaza) को खत्म करने की केंद्र सरकार (Central Gocernment) योजना बना रही है। इस कड़ी में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा है कि सरकार जल्द ही ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर कैमरे (Automatic Number Plate Reader Cameras) लगाए जाएंगे। ये कैमरे खुद ही नंबर प्लेट रीड कर लेंगे और गाड़ी के मालिक के आकाउंट से टोल कट जाएगा। इसके लिए सरकार पायलट प्रोजेक्ट (Government Pilot Project) कर काम कर रही है। इसे सुविधाजनक बनाने के लिए कानूनी संशोधन पर भी काम हो रहा है।

ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर कैमरे लाएंगी सरकार
नितिन गडकरी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि 2019 में हमने एक नियम लाया था कि कारें कंपनी द्वारा लाए गए नंबर प्लेट के साथ आएंगी। अब सरकार की योजना टोल प्लाजा हटाने की है। ऐसे में हम ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रीडर कैमरे लाएंगे जिससे सीधे गाड़ी के मालिक के आकाउंट से पैसे कट जाएंगे। गडकरी ने आगे कहा, हम कारों के लिए भी प्रावधान ला सकते हैं, जिसमें निश्चित समय में नंबर प्लेट लगाने का प्रावधान हो। इसके लिए हमें एक बिल लाना होगा।
मौजूदा समय में FASTags के जरिए करवाया जा रहा पैसे का भुगतान
नितिन गडकरी ने आगे कहा कि हमने मौजूदा समय में FASTags के जरिए वाहन चालकों से पैसे का भुगतान कर रहे है। अभी के समय में 97% लोग FASTags का इस्तमाल कर ट्रोल का भुगतान कर रहे है। वही 3% लोग ट्रोल प्लाजा पर जाकर सामान्य टोल रेट से ज्यादा का भुगतान किया है। गडकरी ने कहा, FASTags लगाए हुए वाहन को टोल से गुजरने में 47 सेकेंड लगता है।

आम-आदमी के पैसे से सड़क बनाएंगी सरकार
इसके आगे नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार सारे फिक्के सड़क को बनाएंगे इसके लिए आम-आदमी करीब 10 लाख निवेश करने का मौका मिलेगा। गडकरी ने कहा, "मैं 4 प्रोजेक्ट लेकर जा रहा हूं और मैंने तय किया है कि अगर कोई 10 लाख रुपए तक का निवेश करेगा, तो हम सुनिश्चित करेंगे कि उसे 7 से 8% तक का ब्याज दे सकें। इसको लेकर श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव की से चर्चा हुई तो उन्होंने कहा कि इसके लिए तो हम पूरा पैसा दे देंगे क्योंकि इससे बढ़िया रिटर्न कहां मिलेगा।''