logo

जुबली समारोह में फिल्मी स्टाईल में एंट्री कर रहे थे CEO, केबल टूटा; फर्श पर गिरे और हो गयी मौत

RAMOJI1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

कंपनी के सिल्वर जुबली समारोह में फिल्मी स्टाईल में एंट्री कर रहे CEO की मौत लोहे के पिंजरे से फर्श पर गिरने से हो ग़यी। वहीं, उनके साथ पिंजरे में मौजूद कंपनी के चेयरमैन की हालत गंभीर है। घटना हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी (Ramoji Film City) में घटी है। मिली खबर में बताया गया है कि एक प्राइवेट कंपनी का सिल्वर जुबली समारोह रामोजी फिल्म सिटी में आयोजित किया गया था। इसमें तय किया गया कि कंपनी के चेयरमैन और CEO एक थ्रिल के साथ फिल्मी स्टाईल में लोगों के सामने आयेंगे। इसी दौरान लोहे के पिंजरे में सवार हो कर दोनों अधिकारी उपर से नीचे स्टेज पर आ रहे थे। लेकिन इस बीच केबल टूट गया और पिंजरा टूटकर नीचे गिर गया। इसके पहले दोनों अधिकारी स्टेज के फर्श पर गिरे और इसमें CEO की मौत हो गयी। 


ऐसे हुआ हादसा

हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिखाई दे रहा है कि दोनों अधिकारी लोहे से बने पिंजरे में खड़े होकर लोगों का अभिवादन कर रहे हैं। पिंजरा स्टेज से लगभग 25 की ऊंचाई पर है और इसे एक क्रेन के केबल के जरिये लटकाया गया है। पिंजरा धीरे-धीरे नीचे आने लगता है लेकिन फिर ये केबल के टूटने से नीचे गिरता है। इस झटके से पिंजरा का गेट खुलता है और दोनों अधिकारी स्टेज की फर्श पर आ गिरते हें। लोग उनकी तरफ दौड़ते हैं। दोनों अधिकारी नीचे गिर कर दर्द से कराहने लगते हैं। इसके बाद CEO की जान चली जाती है। 

चेयरमैन की हालत गंभीर 

मिली खबरों में बताया गया है कि दोनों घायल अधिकारियों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन तब तक CEO की मौत हो चुकी थी। वहीं, बुरी तरह से घायल चेयरमैन की हालत चिकित्सकों ने गंभीर बताई बताई है। मरने वाले CEO का नाम संजय शाह बताया जाता है जो कि 58 साल के थे। कंपनी के घायल चेयरमैन का नाम राजू दतला है और उनकी उम्र 54 साल है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पिंजरे के वजन के हिसाब से केबल की मजबूती का आकलन नहीं किया, परिणाम स्वरूप ये दर्दनाक हादसा हो गया।