logo

राम लला की पहली छवि आई सामने, विधि-विधान से हुई प्राण-प्रतिष्ठा; पढ़ें हर अपडेट

RAMNEWS.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 

January 22, 2024, 2:10- हमें राम की पूजा करनी है

समय का पल-पल राम समर्पण को राष्ट्र समर्पण से जोड़ देंगे। ये पूजा अहम से उठकर वयम के लिए होनी चाहिए। हमें नित्य प्रभु राम की पूजा करनी होगी। ये भारत के विकास का अमृतकाल है। हमें अब चूकना नहीं है। हमें अब बैठना नहीं है। 

January 22, 2024, 2:10 पीएम मोदी भाषण दे रहे

आयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज हमारे राम आ गए हैं। सदियों की प्रतिक्षा के बाद हमारे राम आ गए है। त्याग और तपस्या के बाद हमारे राम आ गए हैं। समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। मेरा शरीर अभी चीत अभी भी उस पल में लीन है। हमारे रामलला अब टेंट में नहीं इस दिव्य मंदिर में रहेंगे। ये क्षण अलौकिक है, ये पल पवित्र है। 22 जनवरी 2024 का यह सूरज एक अद्बुध आभा लेकर आया है।

January 22, 2:07 पीएम मोदी तपस्वी हैं: मोहन भागवत

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा,"आज के आनंद को शब्दों में वर्णन नहीं किया जा सकता है। उन्होंने आगे पीएम मोदी का जिक्र करते हुए कहा, मैं पीएम मोदी को बहुत दिनों से जानता हूं, पीएम मोदी ने काफी कठोर वर्त रखा है। पीएम मोदी तपस्वी हैं। अयोध्या में कोई कलह नहीं है।"
 

22 Jan 2024 1:53:25- मंदिर वहीं बनी जहां संकल्प लिया था: योगी आदित्यनाथ

रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा की जाने के बाद उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ मंदिर परिसर में मौजूद बनाए गए मंच से लोगों को संबोधित कर रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज भारत का हर नगर हर ग्राम अयोध्याधाम है। आज पूरा राष्ट्र राममय है। इस सदी की प्रतिक्षा में पांच सदी बीत गई। मंदिर वहीं, बना जहां संकल्प लिया था।

January 22, 2024, 1:00- पहली आरती संपन्न

राम मंदिर में भगवान राम की पहली आरती संपन्न हो चुकी है। आज रामनगरी का नजारा विहंगम है। गलियों में राम नाम की गूंज है। रामलला की यह धरती आज ऐतिहासिक गाथा लिख चुकी है। तकरीबन 550 वर्षों के संघर्षों के बाद आज से नए स्वर्णिम काल का आगाज हो रहा है। हर रामभक्त खुशी से चहक रहा है। 

January 22, 2024, 12:30- प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न

राम लला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हो चुकी है। 5 साल के रामलला की मंद मुस्कान वाली प्रतिमा की पहली झलक सबके सामने आ चुकी है। चारो चरफ राममय चेतना का संचार हो चुका है। हर कोई कोटि-कोटि प्रणाम कर रहा है। भगवान राम की मूर्ति स्वर्ण आभूषणों से सजे हैं। धनुषधारी राजा राम आयोध्या में विराजमान हो चुके हैं। ये पल गौरव का क्षण है। यह भारत के लिएअलौकिक वर्ष है। यह भारत की सभ्यता में दर्ज हो चुका 

January 22, 2024, 12:09- पीएम गर्भगृह में पहुंच चुके हैं

पीएम मोदी राम मंदिर में प्रवेश कर चुके हैं। वह एक-एक मंडप को पार करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। मंगल ध्वनि के साथ वह अंदर आए। चारो ओर उल्लास है। चारो तरफ चेतना का संचार हो रहा है। थोरी देर में भगवान भक्तों को दर्शन देंगे। प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू हो चुका है। पीएम के साथ मोहन भागवत भी मौजूद हैं। 12 बजकर 29 मिनट पर  प्राण-प्रतिष्ठा होगा। क्योकि यह 84 सेकंड बहुत ही शुभ है। अब वह घड़ी बहुत नजदीक है।

January 22, 2024, 11:46 मुकेश और नीता अंबानी पहुंचे अयोध्या
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन की चेयरमैन नीता अंबानी अयोध्या पहुंच चुकी हैं। साथ ही फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी भी पहुंच चुके हैं। कुमार विश्वास, मनोज जोशी भी मंदिर के परिसर में पहुंच गये हैं। कुछ देर में राम मंदिर समारोह का आगाज होगा और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होगी

January 22, 2024, 11:58- महासचिव चंपत राय भाषण दे रहे

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय भाषण दे रहे हैं। वह राम मंदिर की विशेषता बता रहे हैं। 

January 22, 2024, 11:45-  मोदी पहुंचे राम मंदिर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदि पहुंच चुके हैं। उनका काफिला मंदिर परिसर में पहुंच चुका है। अब प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू होगा। 

January 22, 2024, 11:38 शंकर महादेवन गा रहे भजन

पार्श्व गायक शंकर महादेवन की तरफ से भजन की प्रस्तुति दी जा रही है। 

January 22, 2024, 11:19 सोनू निगम गा रहे भजन

राम मंदिर परिसर में भजन कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। फिलहाल, सिंगर सोनू निगम राम भजन गा रहे हैं। इस दौरान दर्शक दिर्घा में कई दिग्गज मौजूद हैं।

January 22, 2024, 10:51- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंच चुके हैं। अब से कुछ ही देर बाद वह मंदिर परिसर पहुंचेंगे। 

January 22, 2024, 10:24- मोहन भागवत और अनिल अंबानी पहुंचे अयोध्या
आरएसएस चीफ मोहन भागवत अयोध्या में राम मंदिर परिसर पहुंच चुके हैं. साथ ही बिजनेसमैन अनिल अंबानी और बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन भी अयोध्या पहुंच चुके हैं।
January 22, 2024, 09:59- राम मंदिर परिसर पहुंचे सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम मंदिर परिसर पहुंच चुके हैं. राम मंदिर समारोह स्थल पर वह लोगों से मिलते हुए दिखे।

January 22, 2024, 09:53- चिरंजीवी और रामचरण अयोध्या पहुंचे
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार चिरंजीवी और रामचरण अयोध्या पहुंच चुके हैं। अयोध्या में आज राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। 
January 22, 2024, 09:46- अयोध्या पहुंचे अमिताभ और सचिन तेंदुलकर
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर अयोध्या पहुंच चुके हैं। इतना ही नहीं, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अयोध्या पहुंच चुके हैं। रनवीर कपूर के साथ आलिया भट्ट, बैडमिंटन खिलाड़ी साईना नेहवाल भी पहुंच गये हैं।
January 22, 2024, 09:25 मंच पर पीएम मोदी के साथ कौन-कौन होगा?
अयोध्या में दोपहर 1 बजे मंच पर पीएम के साथ 4 लोग और होंगे और करीब 1.30 बजे पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के साथ कौन-कौन मंच पर रहेंगे.
दाहिनी तरफ: आनंदी बेन पटेल (गवर्नर)
दूसरी तरफ (मोहन भागवत)
मोहन के बगल में योगी आदित्यनाथ
आंनदी बेन के बगल में नृतयगोपाल दास
january 22, 2024, 09:11 माधुरी दीक्षित और हेमा मालिनी आ रहीं अयोध्या
अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए रवाना हो चुके हैं। इतना ही नहीं, भाजपाप सांसद और अभिनेत्री हेमा मालिनी भी अयोध्या के लिए रवाना हो चुकी हैं।
January 22, 2024, 09:07 -पीएम मोदी एक सभा को भी करेंगे संबोधित
भगवान राम के बाल रूप रामलला की मूर्ति की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ में देश के प्रमुख आध्यात्मिक और धार्मिक संप्रदायों के प्रतिनिधियों, विभिन्न आदिवासी समुदायों के प्रतिनिधियों सहित सभी क्षेत्रों के प्रमुख लोग शामिल होंगे. प्राण प्रतिष्ठा समारोह दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और मंदिर निर्माण ट्रस्ट के अनुसार इसके दोपहर एक बजे तक सम्पन्न होने की उम्मीद है. इसके बाद प्रधानमंत्री एक सभा को संबोधित करेंगे।
january 22, 2024, 08:48- सेना के हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा
1. आरती के समय सभी अतिथियों के हाथ में घंटी रहेगी, जो आरती के समय सभी अतिथि बजाएंगे।
2. आरती के समय सेना के हेलीकॉप्टर अयोध्या में पुष्प वर्षा केरेंगे।
3. परिसर में 30 कलाकार अलग-अलग भारतीय वाद्यों का वादन करते रहेंगे। एक समय वे सभी एक साथ वादन करेंगे।