logo

सोनाली फोगाट ह' त्याकां' ड : जहां जबरन दिया गया था ड्रग्स, उस रिसॉर्ट का मालिक और 1 पैडलर गिरफ्तार

sonali-phogat_15923819361.jpg

डेस्क:
हरियाणा बीजेपी की नेता (BJP Leader) और टिक-टॉक स्टार सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) हत्याकांड में पुलिस ने कर्लीज क्लब के मालिक और एक ड्रग पैडलर को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में 4 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आज सभी आरोपियों की कोर्ट में पेशी होनी है। बता दें कि शुक्रवार करीब दोपहर 12 बजे सोनाली फोगाट का अंतिम संस्कार हरियाणा के हिसार में किया गया। इसके साथ ही पुलिस ने सोनाली के PA सुधीर सांगवान और सुखविंदर को गिरफ्तार किया था।


चारों आरोपियों की आज कोर्ट में पेशी
आज चारों आरोपियों का मेडिकल करवाकर उन्हें कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस चारों आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर इनसे पूछताछ करेगी। पुलिस यह जानने का प्रयास करेगी कि आखिर इनकी मुलाकात कैसे हुई और ये ड्रग कहां से लाया गया।
 
सुधीर और सुखविंदर ने दिया था जबरन ड्रग्स
गोवा डीजीपी जसपाल सिंह के अनुसार सुधीर और सुखविंदर ने कबूल किया है कि उन्होंने 22 अगस्त की रात सोनाली को जबरदस्ती ड्रग्स दी। उन्हें लिक्विड में मिलाकर कैमिकल दिया गया था। जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी। सुबह 4:30 बजे वह कंट्रोल में नहीं थी तो दोनों उसे वॉशरूम में ले गए और 2 घंटे वॉशरूम में ही बैठे रहे। इसके बाद उन्होंने कहा कि जब आरोपियों से पूछा गया कि उस 2 घंटे ने समय में तुम लोगों ने क्या किया तो उन्होंने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया। फिलहाल CCTV फुटेज के आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एकलौती बेटी ने चचेरे भाई के साथ दी मां को मुखाग्नि
वहीं दूसरी ओर सोनाली फोगाट का शुक्रवार दोपहार करीब 12 बजे हिसार में अंतिम संस्कार किया गया। उनकी 15 साल की इकलौती बेटी यशोधरा ने अपने चचेरे भाई के साथ मां को मुखाग्नि दी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने ‘सोनाली अमर रहे’ और ‘सोनाली के कातिलों को फांसी हो’ के नारे लगाए। इकलौती बेटी यशोधरा ने उनके पार्थिव शरीर को कंधा दिया। सम्मान के तौर पर सोनाली की बॉडी पर भाजपा का झंडा रखा गया। श्मशान घाट में सोनाली को श्रद्धांजलि देने हिसार नगर निगम के मेयर गौतम सरदाना, पूर्व मंत्री संपत सिंह के अलावा नवीन जयहिंद भी पहुंचे।

23 अगस्त की सुबह गोवा में मृत मिली थीं सोनाली
बता दें कि सोनाली फोगाट 23 अगस्त की सुबह गोवा के एक रिजॉर्ट में मृत मिली थीं। उनकी संदिग्ध मौत के पीछे पहले दिन से ही साजिशों की बू आ रही थी। सोनाली के भाई की शिकायत के बाद गोवा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।  गोवा में 25 अगस्त यानि गुरुवार को सोनाली का पोस्टमॉर्टम किया गया। यह 4 घंटे से ज्यादा चला। 3 डॉक्टरों के पैनल ने पौने 12 बजे पोस्टमॉर्टम शुरू किया, जो शाम 4 बजे खत्म हुआ। इसकी वीडियोग्राफी की गई। इस दौरान सोनाली का भाई रिंकू ढाका और जीजा अमन पूनिया अस्पताल में ही मौजूद रहे। जिसमें उनके शरीर पर कई 'ब्लंट कट' होने का जिक्र किया गया।