द फॉलोअप डेस्क
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार को निधन हो गया। बताया जा रहा है कि 95 साल के बादल की तबीयत शुक्रवार की सुबह बिगड़ने के बाद के बाद उन्हें मोहाली के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके निधन पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शोक जताया है।

प्रकाश सिंह बादल का निधन अत्यंत दुःखद
सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक सरदार प्रकाश सिंह बादल का निधन अत्यंत दुःखद है। देश और पंजाब ने अपना एक संघर्षशील नेता खो दिया। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल सुखबीर सिंह बादल और उनके परिवारजनों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे
बताते चलें कि प्रकाश सिंह बादल 5 बार पंजाब के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इधर बीते साल से ही उनकी तबियत अधिक खराब रह रही थी। जून 2022 में भी सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। तब कुछ समय इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी हो गई थी। इसके बाद सितंबर 2022 को फिर सेहत बिगड़ने के बाद उन्हें PGI चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया था।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT