logo

CM शिवराज ने सीधी पेशाब कांड के पीड़ित आदिवासी के पैर धोए, कहा- आपसे मांफी मांगता हूं

sidhi_2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
मध्य प्रदेश के सीधी पेशाब कांड के पीड़ित आदिवासी युवक गुरुवार यानि आज सीएम शिवराज से मिलने पहुंचे। आदिवासी दशमत आज सीएम आवास पहुंचे। उन्हें सीएम शिवराज ने सम्मान के साथ अंदर बुलाया। हाथ पकड़कर उसे भीतर ले गए। कुर्सी पर बैठाया। पांव धोए, आरती उतारी और तिलक लगाया। वहीं उन्हे शोल उठाया सम्मान भी दिया। इसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने लिखा है कि, "इस घटना से मन दुखी है।  यह आपकी पीड़ा बांटने का एक प्रयास है। मैं आपसे मांफी मांगता हूं। मेरे लिए जनता ही भगवान है।"


सीएम ने दशमत से कहा तुम अब मेरे दोस्त हो
दशमत और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बीच कई मुद्दों को लेकर चर्चा हुई। सीएम ने दशमत से कहा तुम अब मेरे दोस्त हो। उन्होंने पीड़ित से पूछा - क्या करते हो? घर चलाने के क्या साधन हैं? कौन सी योजनाओं का लाभ मिल रहा है? यह भी पूछा कि बेटी को लक्ष्मी और पत्नी को लाड़ली बहना योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं। CM ने कहा- बेटी को पढ़ाना, बेटियां आगे बढ़ रही हैं।

सीएम ने सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश 
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक्शन में आ गए। उन्होंने तुरंत प्रशासन को आदेश दिया कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। उसपर एनएसए लगाया जाए।  अपराधी की न तो कोई जाति होती है न ही धर्म। उसने मानवता को कलंकित किया है। ऐसे अपराधी को कठोर से कठोर सजा मिलनी चाहिए।

क्या है मामला
जानकारी हो कि सीधी से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें भाजपा नेता ने एक आदिवासी युवक के ऊपर पेशाब की थी। भाजपा नेता का नाम प्रवेश शुक्ला है। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। उसपर NSA लगाया गया है। इसके साथ ही  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 323, 123, 294, 506 आइपीसी के तहत भी मामला दर्ज किया है। इतना ही नहीं उसके घर पर बुलडोजर चलाने का भी आदेश दिया गया। प्रशासन की टीम जेसीबी से मकान को गिरा दिया।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N