logo

Bharat Jodo Yatra : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज से आगाज, 150 दिन में 3570 KM की दूरी करेंगे तय

bharat_jodo_yatra.jpg

डेस्क:
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की अगुवाई में देश में प्रेम और भाईचारा फैलाने के मकसद से कांग्रेस द्वारा भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) की शुरूआत आज से होने जा रही है। इसके लिए राहुल गांधी आज तमिलनाडु के श्रीपेरंबदुर (Sriperumbudur in Tamil Nadu) पहुंचे है। यहां उन्होंने अपने पिता औऱ पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Rajiv Gandhi) को श्रद्धांजलि दी। सुबह-सुबह हुए प्रार्थना में उन्होंने हिस्सा लिया। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी तमिलनाडु से कन्याकुमारी (Kanyakumari) पहुंचेगे। जहां वो  विवेकानंद रॉक मेमोरियल, तिरुवल्लुवर स्टैच्यू और कामराज मेमोरियल भी जाएंगे।

150 दिन में 3 हजार 570 किमी की दूरी तय करेंगे
मिशन 2024 से पहले कांग्रेस पद यात्रा के जरिए पार्टी में नई जान फूंकने की कोशिश में जुट गई हैं। आज से कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कर रही है। 12 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर ये यात्रा गुजरेगी। हर दिन 21 किमी पैदल चलकर 150 दिन में 3 हजार 570 किमी की दूरी तय कर यात्रा कश्मीर पहुंचेगी।


यात्रा में होंगे तीन तरह के यात्री
भारत यात्री- पदयात्रा में राहुल गांधी के साथ 100 यात्री ऐसे होंगे, जो शुरू से लेकर आखिर तक उनके साथ चलेंगे। उन्हें भारत यात्री कहा जाएगा।
प्रदेश यात्री- जिन प्रदेशों से यह यात्रा निकलकर गुजरेगी, वहां से 100-100 लोग इसमें शामिल होंगे। जिन्हें प्रदेश यात्री कहा जाएगा।
अतिथि यात्री- वह प्रदेश जहां से यह यात्रा नहीं गुजर रही है, वहां से भी 100-100 लोग इसमें शामिल हो सकते हैं। यह लोग अतिथि यात्री कहलाएंगे।


कांग्रेस ने इस यात्रा के तीन उद्देश बताए हैं
पहला- केंद्र में एनडीए की सरकार के दौरान देश में बढ़ रहे आर्थिक असमानता के खिलाफ 
दूसरा- जाति, धर्म, भाषा और रंग के आधार पर बढ़ रहे भेदभाव और अपराध के खिलाफ
तीसरा- केंद्र सरकार द्वारा सत्ता और सरकारी एजेंसियों  के दुरुपयोग के खिलाफ