logo

दिल्ली : कांग्रेस ने निकाली आजादी गौरव यात्रा, नेताओं ने लिया देश सेवा का संकल्प

a513.jpg

दिल्ली: 

आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस पार्टी ने आजादी गौरव यात्रा निकाली। दिल्ली में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की अगुवाई में निकाली गई आजादी गौरव यात्रा में पार्टी सांसद राहुल गांधी, आनंद शर्मा और वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद सरीखे लोग शामिल हुए। आजादी गौरव यात्रा में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय ध्वज के साथ शामिल हुए। 

स्वतंत्रता दिवस पर निकाली रैली
प्रियंका गांधी ने इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पहले तो मैं आप सबको स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं। आजादी गौरव यात्रा के जरिये ये संदेश देना चाहती हूं कि हमें अपने शहीदों, नागरिकों और नेताओं को याद करना चाहिए जिन्होंने आजादी के लिए अपने प्राणों की आहूति दी और जिनकी वजह से आज हम आजाद हैं। प्रियंका गांधी ने कहा कि हम सब मिलकर देश के लिए फैसला लेने और उसे आगे ले जाने के लिए तैयार रहेंगे। 

कांग्रेस नेताओं ने सेवा का संकल्प लिया
इस बीच राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं ने गांधी स्मृति पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस नेताओं ने यहां पार्टी के सदस्य के रूप में देश की सेवा करने तथा राष्ट्र की एकता की दिशा में काम करने का संकल्प लिया।