logo

राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा : दिल्ली से अयोध्या जाने के लिए पैदल घर से निकली शबनम शेख

shabnam.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा (Ram Temple Consecration) समारोह में शामिल होने के लिए शबनम शेख नाम की मुस्लिम महिला दिल्ली से अय़ोध्या के लिए पैदल घर से निकल पड़ी हैं। उनके हाथ में भगवा झंडा है औऱ मुंह में जय श्रीराम के नारे। शबनम शेख नाम की ये महिला मानावधिकार कार्यकर्ता है और किसी न कारण से हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। शबनम ने अय़ोध्या तक की पैदल यात्रा के बारे में बताया कि कुछ दिनों पहले प्रभु राम उनके सपने में आये थे। सपने में प्रभु राम ने शबनम से कहा कि जब राम मंदिर का निर्माण नहीं हो रहा था तब वो सक्रिय थी। अब तो मंदिर का निर्माण हो गया है, तो वो दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे। इसके बाद शबनम में अयोध्या तक की पैदल यात्रा का निर्णय लिया।

 

शबनम को कट्टरपंथियों की मिली धमकी 

शबनम शेक की अय़ोध्या पैदल यात्रा की खबर मीडिया में फैलते ही उनको मुस्लिम कट्टरपंथियों की ओर से धमकियां भी मिलने लगीं। खबर है कि मुबंई की एक मुस्लिम संस्था के पदाधिकारियों ने शबनम को इस्लाम से वंचित हो जाने की धमकी दी है। लेकिन शबनम ने इसे दरकिनार करते हुए कहा कि राम हमारे पूर्वज औऱ मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। कहा कि वे भारतीय संस्कृति का भी हिस्सा हैं। इस लिहाज से वे सभी धर्मों के लोगों के लिए मर्यादा पूरुषोत्तम हैं। कट्टरपंथियों को ये बात समझनी चाहिये। 


कांग्रेस को लिया निशाने पर 

शबनम ने आगे कहा कि राम नाम की चाबी आजादी के बाद से हमेशा कांग्रेस के पास रही। लेकिन कांग्रेस ने इस दिशा में कभी गंभीरता से काम नहीं किया। कांग्रेस पर शबनम ने आरोप लगाया कि उसने हमेशा मुसलमानों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। मुसलमानों को भी ये बात समझ लेनी चाहिये। कहा कि राम मंदिर का निर्माण भारतीय स्वाभिमान की बात है। एक भारतीय होने के नाते ये हर धर्म के लोगों के लिए सम्मान की बात है। इसमें किसी तरह की सियासत नहीं होनी चाहिये।