द फॉलोअप डेस्क
केरल में कोरोना वायरस के नए सब वेरिएंट जेएन.1 का मामला सामने आया है। यहां 79 साल की महिला इस नए सब वेरिएंट की शिकार हुई है। अधिकारिक सूत्रों ने कहा है कि आरटी पीसीआर जांच में 79 वर्षीय महिला का सैंपल पॉजीटिव पाया गया। महिला में इन्फ्लूएंजा जैसे हल्के लक्षण नजर आ रहे थे। महिला तमिलनाडु के त्रिचुरापल्ली का रहने वाली है। उसने 25 अक्टूबर को सिंगापुर की यात्रा की थी। हालांकि, उसके संक्रमित पाए जाने के बाद त्रिचुरापल्ली या तमिलनाडु के अन्य किसी स्थान पर कोविड के मामले में किसी तरह की वृद्धि नहीं देखी गई।

अक्टूबर में महिला ने सिंगापुर की यात्रा की थी
मामला 8 अक्टूबर का है। सूत्रों का कहना है कि भारत में वर्तमान में कोविड के 90 प्रतिशत मामले काफी कमजोर हैं। अधिकतर पीड़ित होम आइसोलेशन में रह रहे हैं। इससे पहले सिंगापुर में एक भारतीय इस सब वेरियंट जेएन.1 से पीड़ित मिला था। तिरुचिरापल्ली जिले या तमिलनाडु के अन्य स्थानों में जेएन.1 से संक्रमण के मामले सामने आने के बावजूद मामलों में वृद्धि दर्ज नहीं हुई। सूत्र ने कहा, “भारत में जेएन.1 वेरिएंड का कोई अन्य मामला सामने नहीं आया है।” कोविड-19 के सब वेरिएंट जेएन.1 की पहचान पहली बार लक्जमबर्ग में की गई थी। कई देशों फैला यह संक्रमण पिरोलो स्वरूप (बीए.2.86) से संबंधित है।

मौजूदा वैक्सीन इस सब वेरियंट से सुरक्षा देने में कारगर
सूत्रों का कहना है कि मौजूदा वैक्सीन इस सब वेरियंट से सुरक्षा देने में कारगर है। वैश्विक तौर पर पिरोला वेरियंट और सब वेरियंट के 3,608 मामले अबतक सामने आ चुके हैं। इनमें से अधिकांश यूरोप और उत्तरी अमेरिका से सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार के आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में 339 नए कोविड-19 संक्रमणों के मामले सामने आए हैं, जबकि सक्रिय मामले बढ़कर 1,492 हो गए हैं।