logo

AAP नेता आतिशी को कोर्ट का समन, कल पेशी के लिए बुलाया; क्या है मामला 

ATISHI28.jpg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 

AAP नेता और अरविंद केजरीवाल की सरकार में मंत्री आतिशी को कोर्ट ने समन जारी किया है और उनको कल पेशी के लिए बुलाया गया है। बता दें कि बीजेपी नेता ने उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। इसी मामले में कल उनकी कोर्ट में पहली पेशी होगी। इधर, कोर्ट की पेशी का समन के बाद सीएम अरविंद केजरीवाल को ये आशंका सताने लगी है कि आतिशी को भी गिरफ्तार किया जा सकता है। बता दें कि कथित शऱाब घोटाला में खुद अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार किये जा चुके हैं। वे फिलहाल अंतरिम जमानत पर रहा हैं। सुप्रीम कोर्ट ने 10 मई 2023 को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अरविंद केजरीवाल को प्रचार करने के लिए एक जून तक यानी 21 दिन की अंतरिम जमानत दी है। 

आतिशी की गिरफ्तारी की आशंका 

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आतिशी की गिरफ्तारी की आशंका जाहिर की है। केजरीवाल ने इसके लिए केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, 'मैंने पहले कहा था कि अब वह आतिशी को गिरफ्तार करेंगे। अब वह ऐसा करने की सोच रहे हैं। पूरी तरह तानाशाही है। पूरी तरह कमजोर, ओछे और झूठे केसों में वे आम आदमी पार्टी के नेताओं को एक के बाद एक गिरफ्तार कर रहे हैं।' केजरीवाल ने आगे यह भी कहा, 'आम आदमी पार्टी महत्वपूर्ण नहीं है, तानाशाही को हमारे प्यारे देश को बचाना महत्वपूर्ण है।'

क्या कहा आतिशी ने 
इधर समन के बाद आतिशी आज अपने तेवर में दिखीं। उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा,  'मैं भाजपा से यह जानना चाहती हूं कि उन्होंने गोवा, मणिपुर, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश में बिना बहुमत के सरकार कैसे बनाई। कैसे विधायक दूसरी विपक्षी पार्टियों से भाजपा में पहुंच जाते हैं इसका जवाब उसे देना होगा। उसे यह भी बताना होगा कि ऐसा कैसे हो जाता है कि एनसीपी के दो फाड़ हो जाते हैं और उनके सारे नेता जो भाजपा में आते हैं उनके सीबीआई और ईडी के केस बंद हो जाते हैं। ऑपरेशन लोटस भाजपा का जगजाहिर है। इस बात का जवाब आम आदमी पार्टी को नहीं देना है, आम आदमी पार्टी को देना है कि कैसे बिना बहुमत पाए भारतीय जनता पार्टी अलग अलग राज्यों में सरकार बनाती है।'

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Atishi Summons to Atish Notice to AtishiArvind Kejriwal