logo

खुशखबरी : एक साथ दोहरी खुशी के हकदार हुए शिवम दुबे, पहले पिता बने फिर आईपीएल के नीलामी में हुई धनवर्षा

shivam.jpg

रांचीः
इंडियन प्रीमीयर लीग का मेगा ऑक्शन चल रहा है। यह ऑक्शन सभी खिलाड़ियों के लिए तो खास है ही, लेकिन ऑलराउंडर शिवम दुबे के लिए यह दिन बेहद खास साबित हुआ। आज शिवम पहले वह पिता बने, फिर आईपीएल मेगा ऑक्शन में उनपर बेहतर बोली लगाई गई है।  शिवम की पत्नी अंजुम खान ने बेटे को जन्म दिया है। शिवम दुबे ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इस बाद की जानकारी दी है। शिवम दुबे को चेन्नई सुपरकिंग्स ने चार करोड़ में खरीदा है। यानी आज शिवम दुबे की जिंदगी में दोहरी खुशी का दिन है। इससे पहले शिवम दुबे राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे। 


 

पिछले साल नहीं कर पाए थे अच्छा प्रदर्शन 
शिवम दुबे का बेस प्राइस 50 लाख था।  25 वर्षीय शिवम दुबे घरेलू क्रिकेट में मुंबई की ओर से खेलते हैं। शिवम दुबे ने पिछले साल 16 जुलाई 2021 को अपनी गर्लफ्रेंड अंजुम खान के साथ मुस्लिम और हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। पिछले साल आईपीएल में शिवम उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। शिवम दुबे ने 6 मैचों में 24.16 की औसत से 145 रन ही बनाए। वह आईपीएल 2021 में एक भी विकेट नहीं ले पाए थे। 


 

टीम इंडिया से बाहर कर दिये गये 
शिवम दुबे को खरीदने के लिए लखनऊ सुपरजाइंट्स और पंजाब किंग्स के बीच जोरदार टक्कर हुई। हालांकि चेन्नई सुपरकिंग्स ने ऊंची बोली लगाकर उन्हें खरीद लिया। शिवम ने 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था लेकिन वह कुछ खास कमाल नहीं कर सके। जिसके बाद उन्हें टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया।