logo

ट्रक में ले जा रहे थे 8 करोड़ कैश, पाइप के नीचे छिपा रखा था, किस राज्य का है मामला 

AP09.jpg

द फॉलअप नेशनल डेस्क 

आंध्र प्रदेश से बड़ी खबर आ रही है। यहां एनटीआर जिले से पुलिस ने पाइप से लदे ट्रक से करीब 8 करोड़ रुपए की नकदी बरामद की है। रुपयों को पाइप के नीचे छिपाकर रखा गया था। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है कि  नोटों का जखीरा एनटीआर जिले में गरिकापाडु चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान पकड़ा गया।

किसके हैं 8 करोड़ रुपये 

ये पैसे किसके हैं, इसे बताने से पुलिस ने फिलहाल इनकार किया है। माना जा रहा है कि ये राशि चुनाव में गैरकानून तरीके से खर्च की जानी थी। पुलिस ने नोटों के जखीरे का एक वीडियो भी जारी किया है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे नोटों की गड्डियों को पाइप के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा था। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - CASH SIEZANDHRA PRADESHPOLICE