logo

पीएम के YouTube चैनल के 2 करोड़ सब्सक्राइबर पूरे, इस नंबर तक पहुंचने वाले एकमात्र नेता

IMS0011.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के YouTube चैनल को 2 करोड़ लोगों ने सब्सक्राइब किया है। इस नंबर तक पहुंचने वाले वे विश्व के एकमात्र नेता बन गये हैं। लोकप्रियता के मापदंडों पर वे पहले भी कई कीर्तिमान बना चुके हैं। हाल में किये गये एक ग्लोबल सर्वे में उनको दुनिया का सर्वाधिक लोकप्रिय लीडर बताया गया है। ये सर्वे दुनिया की मानी हुई संस्था मॉर्निंग कंसल्ट ने किया है। संस्था ने पीएम नरेंद्र मोदी को 73 फीसद की स्वीकार्यता रेटिंग के साथ विश्व का सर्वाधिक लोकप्रिय नेता बताया है। 

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की पहुंच 

पीएम मोदी प्रधानमंत्री बनने के समय से ही सोशल मीडिया पर सक्रिय रहे हैं। सेल्फी लेने का उनका खास शौक रहा है। सोशल मीडिया के तीनों प्लेटफार्म पर उनके फॉलोअर्स लाखों की संख्या में हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 83 मिलियन फॉलोअर्स हैं। फेसबुक पर पीएम मोदी को 48 मिलियन से भी अधिक लोग फॉलो करते हैं। वहीं, ट्वीटर यानी X पर मोदी के चाहने वालों की संख्या लगभग 94 मिलियन है। हर दिन ये संख्या बढ़ रही है। 

क्यों लोकप्रिय हो रहा है मोदी का यूट्यूब चैनल 

पीएम मोदी का यूट्यूब चैनल आम नागरिक और मीडिया के लोगों के बीच समान रूप से लोकप्रिय है। उनके चैनल पर लाइव प्रोग्राम को देखा जा सकता है। पीएम मोदी दुनिया में कहीं भी जाते हैं, वहां से उनके संबोधन को सीधे यूट्यूब पर प्रसारित किया जाता है। इसके अलावा कई बार खास अवसर के वीजियोज इस चैनल पर अपलोड किये जाते हैं। इसके लिए एक तकनीकी टीम अलग से सक्रिय रहती है।