रांची
पं बंगाल से चलने वाले चक्रवाती तूफान माइचौंग के कारण रेलवे ने झारखंड से गुजरने वाली 35 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने इस संबंध में सूचना जारी कर दी है। इसमें रद्द किये गये ट्रेनों और तिथियों की जानकारी दी गयी है। वहीं, खबरों में कहा गया है कि माइचौंग चक्रवात सोमवार को आंध्र प्रदेश के समुद्री इलाकों से गुजरेगा। इस संभावना को देखते हुए बंगाल, झारखंड और आंध्र प्रदेश से होकर चलने वाली ट्रेनों को स्थगित कर दिया गया है। वहीं, मौसम के जानकारों का कहना है कि तूफान झारखंड और ओडिशा के सीमावर्ती इलाकों पर अपना असर छोड़ सकता है।

कौन सी ट्रेन किस दिन की गयी हैं रद्द
03357 बरौनी-कोयम्बटूर एक्सप्रेस, 2 दिसंबर को, 03358 कोयम्बटूर-बरौनी एक्सप्रेस – 6 दिसंबर को, 12245 हावड़ा-बेंगलुरु दुरंतो एक्सप्रेस, 3 दिसंबर को, 12246 बेंगलुरु-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस – 5 दिसंबर को, 12659 नगरकोइल-शालीमार गुरुदेव एक्सप्रेस – 3 दिसंबर को, 12660 शालीमार-नगरकोइल गुरुदेव एक्सप्रेस – 6 दिसंबर को, 12835 हटिया-बेंगलुरु एक्सप्रेस – 3 दिसंबर को, 12836 बेंगलुरु-हटिया एक्सप्रेस – 5 दिसंबर को, 12839 हावड़ा-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस - 3 व 4 दिसंबर को, 12842 चेन्नई सेंट्रल-शालीमार एक्सप्रेस - 4,5 व 6 दिसंबर को, 12841 शालीमार-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस - 3,4 व 5 दिसंबर को, 12840 चेन्नई सेंट्रल-हावड़ा एक्सप्रेस - 4,5 व 6 दिसंबर को, 12863 हावड़ा-बेंगलुरु एक्सप्रेस - 3 व 4 दिसंबर को, 12864 बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस - 4,5 व 6 दिसंबर को, 12867 हावड़ा-पुडिचेरी एक्सप्रेस – 3 दिसंबर को, 12868 पुडिचेरी-हावड़ा एक्सप्रेस – 6 दिसंबर को, 13351 धनबाद-एलेप्पी एक्सप्रेस - 3 व 4 दिसंबर को, 13352 एलेप्पी-धनबाद एक्सप्रेस - 6 व 7 दिसंबर को, 15228 मुजफ्फरपुर -बेंगलुरु एक्सप्रेस – 4 दिसंबर को, 15227 बेंगलुरु-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस – 7 दिसंबर को, 18189 टाटा-एर्नाकुलम एक्सप्रेस – 3 दिसंबर को, 18190 एर्नाकुलम-टाटा एक्सप्रेस – 5, दिसंबर को, 18638 बेंगलुरु-हटिया एक्सप्रेस – 5 दिसंबर को, 22604 वेलुपुरम-खड़गपुर एक्सप्रेस – 5 दिसंबर को, 22603 खड़गपुर-वेलुपुरम एक्सप्रेस – 7 दिसंबर को, 22643 एर्नाकुलम-पटना एक्सप्रेस – 4 दिसंबर को, 22644 पटना-एर्नाकुलम एक्सप्रेस – 7 दिसंबर को, 22837 हटिया-एर्नाकुलम एक्सप्रेस – 4 दिसंबर को, 22838 एर्नाकुलम-हटिया एक्सप्रेस – 6 दिसंबर को, 22841 सांतरागाछी-तांबरम एक्सप्रेस – 4 दिसंबर को, 22842 तांबरम-सांतरागाछी एक्सप्रेस – 6 दिसंबर को, 22855 सांतरागाछी-तिरुपति एक्सप्रेस – 3 दिसंबर को, 22856 तिरुपति-सांतरागाछी एक्सप्रेस – 4 दिसंबर को, 22863 हावड़ा-बेंगलुरु एक्सप्रेस – 4 दिसंबर को, 22864 बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस – 6 दिसंबर को रद्द रहेगी।
