logo

राजस्थान में एक कमरे से 2 सगी बहनों सहित मिले 4 लोगों के शव, 3 तलाक के बाद मौत से गहराया राज

rajasthan3.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

राजस्थान (Rajasthan) में एक कमरे से 2 सगी बहनों सहित 4 लोगों के शव मिले हैं। दिल दहला देनेवाली ये घटना राज्य के डीडवाना के मौलासर में घटी है। मिली खबरों में बताया गया है दोनों आपस में सगी बहनें थीं। मृतिका बहनों के पति भी आपस में भाई हैं और दोनों ही रोजगार के सिलसिले में विदेश में रह रहे हैं। वहीं, दोनों बहनों के दो बच्चों के शव कमरे के एक दूसरे बेड पर मिले हैं। मृतका बहनों के नाम नाजिया और साजिया हैं। दोनों की उम्र क्रमश: 32 और 30 साल बताई जाती है। मृतक बच्चों के नाम कनिष्का और आमिर हैं। दोनों की उम्र 5 से 7 साल के बीच है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर आगे की पड़ताल शुरू कर दी है। 


फंदे से लटके हुए थे शव 

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया है कि दोनों सगी बहनों और बच्चों के शव फंदे से लटके हुए थे। साड़ी और दोपट्टे से शायद उन्होंने फांसी लगायी है। दोनों को नीचे उतारने की कोशिश में फंदा टूट गया और पुलिस को उनके शव कमरे के एक हिस्से में और दोनों बच्चों के शव बेड पर पड़े मिले हैं। मामले की पड़ताल कर रहे डीएसपी धर्मपाल पुनिया ने प्रेस को बताया कि दोनों बहनों के पतियों के नाम अजरूद्दीन और अशफाक हैं। ये दोनों पिछले कुछ सालों से सऊदी अरब में हैं और आपस में सगे भाई भी हैं। 

ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज 

दोनों मृतकाओं के मायका पक्ष की ओऱ से ससुराल वालों के 7 सदस्यों के खिलाफ हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया है कि दोनों बहनों की शादी दोनों बहनों के साथ 2015 में हुई थी। दोनों भाई नुवा गांव के निवासी हैं जबकि दोनों बहनों का मायका डीडवाना के मौलासर में है। पुलिस ने बताया कि दोनों भाइयों के विदेश चल जाने के बाद दोनों बहनों का ससुराल पक्ष के लोगों से संबंध खराब होने लगा। इसलिए दोनों बहनों ससुसराल का घर छोड़कर अलग से एक मकान किराये पर लेकर रहती थीं। 

फोन से दे दिया तीन तलाक 

दोनों बहनों के पिता समंदर खां ने पुलिस को बताया है कि दोनों भाई मेरी बेटियों को फ़ोन पर धमकी देकर अक्सर घर छोड़ने के लिए दबाव बनाया करते थे। इसी से तंग आकर दोनों ने अलग रहने का फैसला किया। कहा कि कुछ दिनों पहले दोनों भाइयों ने उनकी बेटियों फोन पर ही तीन बार तलाक कहकर संबंध खत्म कर लिया था। इसके बाद दोनों भाइयों की ओऱ से उनकी बेटियों को तलाक का नोटिस भी भेजा गया। समंदर खां ने बताया कि इस बाबत उन्होंने 17 जनवरी को प्राथमिकी दर्ज करायी थी। कहा कि 18 जनवरी को फोन पर उनकी दोनों बेटियों से बात हुई। लेकिन उनको नहीं पता था कि बेटियों से उनकी ये अंतिम बातचीत है।