logo

रक्षा मंत्री ने INDIA नाम को बताया खतरनाक, कहा- शाइनिंग INDIA के नारे ने हमें हराया

a15.jpeg

द फॉलोअप डेस्क:

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इंडिया नाम को खतरनाक बताया है। राजस्थान में परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान आईएनडीआईए गठबंधन की आलोचना करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि शाइनिंग इंडिया का नारा देकर हम एक बार हार चुके हैं। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में लड़े गए 2004 के लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए शाइनिंग इंडिया के नारे को लेकर कहा कि इंडिया नाम खतरनाक है। हमें हार मिली थी। 


विपक्षी गठबंधन को लेकर क्या बोले रक्षामंत्री
राजनाथ सिंह ने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि गठबंधन देश के विकास, मान-सम्मान और स्वाभिमान को बढ़ाने वाला होना चाहिए लेकिन विपक्षी दल केव मोदी जी को सत्ता से हटाने के लिए साथ आए हैं। उन्होंने इंडिया गठबंधन को लेकर कहा कि इनके नाम बड़े हैं और दर्शन छोटे। कहा कि विपक्षी दलों ने गठबंधन का नाम इंडिया तो रख लिया लेकिन मैं उनको आगाह करना चाहता हूं कि यह नाम खतरनाक है। हम लोगों ने भी शाइनिंग इंडिया का नारा दिया था और चुनाव हारे थे। आपने भी इंडिया बनाई है, आपकी भी हार निश्चित है। 

विपक्षी गठबंधन को इंडिया नाम तय किया गया
गौरतलब है कि 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर साथ आए 27 विपक्षी दलों के गठबंधन का नाम इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इन्क्लूसिव अलायंस (INDIA) रखा गया है। 18 जुलाई को बेंगलुरु में हुई विपक्षी दलों के गठबंधन में यह नाम तय किया गया। उद्देश्य यह है कि गठबंधन की आलोचना करने में बीजेपी कभी भी सहज नहीं होगी। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी पर किया तंज
इधर, परिवर्तन संकल्प रैली को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चंद्रयान चंद्रमा पर सफलतापूर्वक लैंड हो गया लेकिन राहुलयान ना तो लॉन्च हो रहा है और ना ही लैंड हो रहा है।