logo

दिल्ली स्थित औरंगजेब लेन का नाम बदला गया, अब इस नाम से जाना जाएगा

aurangzeb_lane.jpg

द फॉलोअप डेस्क
नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) ने मघ्यदिल्ली स्थित औरंगजेब लेन का नाम बदल दिया है। अब यह लेन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम लेन से जाना जाएगा। इस बात की घोषणा नगरपालिका परिषद के अधिकारियों ने बुधवार को की। 


परिषद ने भी दी मंजूरी
एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा, “नई दिल्ली नगरपालिका अधिनियम, 1994 की धारा 231 की उप-धारा (1) के खंड (ए) के संदर्भ में एनडीएमसी क्षेत्र के अंतर्गत ‘औरंगजेब लेन’ का नाम बदलकर ‘डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम लेन’ करने पर विचार करने के लिए परिषद के समक्ष एक एजेंडा आइटम रखा गया।” ‘परिषद ने भी औरंगजेब लेन का नाम बदलकर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम लेन करने को मंजूरी दे दी है। लोगों की भावनाओं का सम्मान करने, हमारे समय के महान पुरुषों और महिलाओं को पहचानने और उनका सम्मान करने की आवश्यकता को देखते हुए अतीत में मार्गों/सड़कों/संस्थानों का नाम बदला गया है।’


2015 में औरंगजेब रोड का नाम गया था बदला
बता दें कि इससे पहले NDMC ने अगस्त 2015 में औरंगजेब रोड का नाम बदलकर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रोड कर दिया था। अब लेन का नाम भी बदल दिया गया है। औरंगजेब लेन मध्य दिल्ली में अब्दुल कलाम रोड को पृथ्वी राज रोड से जोड़ती है। NDMC क्षेत्र के अंतर्गत 'औरंगजेब लेन' का नाम बदलकर 'डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम' करने पर विचार करने के लिए परिषद के समक्ष एक प्रस्ताव रखा गया था।