logo

मोहल्ला क्लीनिक्स में जानबूझकर कर की जा रही दवाइयों की कमी, स्वास्थ्य सचिव पर करेंगे केस– AAP 

mohalla.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

AAP ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार के इशारे पर दिल्ली के अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिक्स में जानबूझकर कर दवाइयों की कम आपूर्ति की जा रही है। आप ने कहा है कि चीफ सेक्रेटरी औऱ हेल्थ सेक्रेटरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करायेंगे। आप की ओऱ से कहा गया है कि बीजेपी अरविंद केजरीवाल से इसलिए डरती है क्योंकि वो ग़रीबों के बच्चों के लिए स्कूल बनाते हैं। लोगों का मुफ़्त इलाज करवाते हैं। अगर अरविंद केजरीवाल हिमंता बिस्वा की तरह बीजेपी में चले जायें तो उन्हें एक दिन में जेल से छोड़ दिया जायेगा। कहा कि नरेंद्र मोदी की तानाशाह सरकार ने आपके लोकप्रिय मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया। उस व्यक्ति को जेल में डाल दिया, जिसने IRS की नौकरी को छोड़कर देश सेवा में सर्वस्व लगाया।

वोटरों से की ये अपील 

आप ने दिल्ली के लोगों अपील की है कि वोट करने जाते समय कुछ बातों का ख्याल जरूर रखें। कहा, अरविंद केजरीवाल का चेहरा याद करके जाइएगा। घर में आ रहे जीरो बिजली बिल को देखकर जाइएगा। अपने बच्चे का चेहरा देखकर जाइएगा, जो मकड़ी के जाले वाले टेंट वाले स्कूल से अब आलीशान AC कमरे में सरकारी स्कूल में जाता है। मोहल्ला क्लीनिक्स देखकर जाइएगा, जहां MRI, Ultra Sound, दवाइयां और इलाज निःशुल्क हैं। बेटी और बहन का चेहरा देखकर जाइएगा, जिनके लिए मुफ़्त बस यात्रा और 1000/- का बिल पास किया गया है। बुजुर्गों का चेहरा देखकर जाइएगा, जिनकी आखिरी तमन्ना तीर्थ यात्रा पूरी की गयी।  

आप नेता दुर्गेश को ईडी का समन 


इधर, दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाला मामले में अब ED ने आप नेता दुर्गेश पाठक को आज ही समन किया है। मिली खबर के मुताबिक दुर्गेश जांच एजेंसी के समक्ष हो चुके हैं। बता दें कि इसी मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल न्यायिक हिरासत में हैं। उनको तिहाड़ जेल में रखा गया है। वहीं, दिल्ली आबकारी नीति मामले में गड़बड़ी के आरोप में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को भी जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया गया है। पार्टी ने इन गिरफ्तारियों के पीछे केंद्र की साजिश बताया है और कहा है दिल्ली की आप सरकार को गिराने के लिए ED का इस्तेमाल किया जा रहा है।

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Mohalla ClinicsAAPmedicinesBJP