logo

विकसित बिहार मोदी की गारंटी है, तीसरे टर्म में इसे ही पूरा करने को संकल्पबद्ध है NDA

modi_ayodha1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने औरंगाबाद में अपने संबोधन में कहा कि ये नई बिहार की नई विकास है। सकारात्मक सोच है। इस बात की गारंटी है कि बिहार को हम पुराने दौर में नहीं जाने देंगे। साथियों, बिहार आगे बढ़ेगा। जब बिहार का गरीब आगे बढ़ेगा। इसके बाद पीएम में भोजपुरा में कहा- बिहार तब्बे आगे बढ़तई जब गरीब आगे बढ़तन। हमारी सरकार देश के हर गरीब, आदिवासी, दलित, वंचित का सामर्थ्य बनाने में जुटी है। 


9 करोड़ लाभार्थियों को पीएम गरीब कल्याण योजना का लाभ 
पीएम ने आगे कहा कि बिहार के 9 करोड़ लाभार्थियों को पीएम गरीब कल्याण योजना का लाभ मिल रहा है। उज्जवला योजना से 1 करोड़ महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्श दिया गया। 1 करोड़ किसानों को पीएम किसान सम्मान निधइ का लाभ मिल रहा है। 22 हजार करोड़ से ज्यादा भेजा गया है। 5 साल पहले गांवों में 2 प्रतिशत घरों तक जल से नल पहुंच रहा था लेकिन अब 90 फीसदी से ज्यादा घरों तक नल से जल पहुंच रहा है। 


बिहार में 80 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड धारक 
बिहार में 80 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड धारक है जिन्हें 5 लाख तक मुफ्त इलाज की गारंटी मिली है। हमारी सरकार 10 वर्षों से जलाशय परियोजनाओं को पूरा करने को प्रतिबद्ध है। बिहार झारखंड के 1 लाख हेक्टेयर खेतों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा। बिहार का विकास मोदी की गारंटी है। बिहार में शांति गैर कानून व्यवस्था राज मोद की गारंटी है। बिहार में बहन-बेटियों को अधिकार मोदी की गारंटी है। तीसरे टर्म में इन्हीं गारंटियों को पूरा करने के लिए संकल्पबद्ध है। आपको बहुत-बहुत बधाई। आज विकास का उत्सव है। अपना मोबाइल निकालिए। फ्लश लाइट चालू कीजिए। विकास का उत्सव मनाइये।