logo

देवेंद्र फडणवीस ने ली महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ, अजित पवार और एकनाथ शिंदे बने डिप्टी CM

DF04.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
महाराष्ट्र में एक बार फिर महायुति की सरकार बन गयी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनका शपथ ग्रहण समारोह मुंबई के आजाद मैदान में हुआ। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। फडणवीस के साथ शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और NCP के अजित पवार ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बता दें कि देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ NDA के कई मुख्यमंत्री और नेता भी शामिल रहे।ये रहे समारोह में मौजूद
बता दें कि देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा,  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी,  शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण और ज्योतिरादित्य सिंधिया मौजूद रहे। इनके साथ ही यूपी के CM योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी,  बिहार के CM नीतीश कुमार, आंध्र प्रदेश के CM चंद्राबाबू नायडू,  गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल भी मंच पर उपस्थित नजर आए। 
जानकारी हो कि 4 दिसंबर को फडणवीस, शिंदे और पवार ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल के समक्ष महायुति सरकार बनाने का दावा पेश किया था। 

Tags - Devendra Fadnavis Maharashtra CM Oath swearing ceremony PM Narendra Modi Eknath Shinde Ajit PawarDeputy CM Mahayuti Maharashtra News