logo

देवेंद्र फडणवीस आज लेंगे महाराष्ट्र के सीएम पद की शपथ, प्रधानमंत्री मोदी भी रहेंगे मौजूद

DF04.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस आज महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। बुधवार को उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया था। फडणवीस का शपथ ग्रहण समारोह मुंबई के आजाद मैदान में होगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और NCP के अजित पवार नए मंत्रिमंडल में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बता दें कि देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ NDA के कई मुख्यमंत्री और नेता भी शामिल होंगे। शाम 5:30 बजे पीएम की मौजूदगी में शपथ लेंगे फडणवीस
जानकारी हो कि 4 दिसंबर को फडणवीस, शिंदे और पवार ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल के समक्ष महायुति सरकार बनाने का दावा पेश किया था। वहीं, राज्यपाल से मुलाकात के बाद फडणवीस ने बताया कि नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को शाम 5:30 बजे पीएम मोदी की मौजूदगी में होगा। उन्होंने कहा कि मैंने एकनाथ शिंदे से मुलाकात कर, उनसे इस सरकार में शामिल होने का अनुरोध किया। यह महायुति कार्यकर्ताओं की इच्छा है। हम महाराष्ट्र की जनता से किए गए वादों को पूरा करेंगे। इस दौरान फडणवीस ने कहा कि हम तीनों नेता एक ही हैं। सीएम और डिप्टी सीएम केवल तकनीकी पद हैं।

Tags - Devendra Fadnavis Maharashtra CM Oath swearing ceremony PM Narendra Modi Eknath Shinde Ajit Pawar Mahayuti Maharashtra News