द फॉलोअप डेस्कः
लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। विपक्षी दल लगातार महंगाई और बेरोजगारी को लेकर मोदी सरकार को घेर रहे हैं। जिसे लेकर बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ का बयान वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा है कि बेरोजगारी तो वो लोग बढ़ा रहे हैं जो बच्चे पैदा किए जा रहे हैं। मोदी जी या योगी जी ने तो बेरोजगारी को रोक दिया है। बेरोजगारी तो वो लोग बढ़ा रहे हैे जो बच्चे पर बच्चे पैदा किए जा रहा है। सरकार कह रही है रुक जाओ तो मान भी नहीं रहा है।

दिनेश लाल यादव ने कथित तौर पर क्या कहा
निरहुआ ने कथित तौर पर कहा, "जो लोग ये कहते हैं कि देश में बेरोजगारी बढ़ रही है वो बताइए कि रोजगार इतना है और इतने के बाद जो तुम जनसंख्या बढ़ा रहे हो,वो बेरोजगारी बढ़ रही है। उसको रोकने का प्रयास तो मोदी जी कर रहे हैं सरकार कर रही है और जब वो नियम लेकर आना चाहती है कि आप कम बच्चे पैदा करो..दो ही बच्चे पैदा करो...तुम कह रहे हो तुम खुद बेरोजगार हो और आठ और बेरोजगार पैदा कर दे रहे हो..तुमसे खुद अपना पेट पल नहीं रहा है.. तुम कह रहे हो कि हम बेराजगार हैं, तो आप बेरोजगार हो तो एक बार भी सोच रहे हो कि आठ बेरोज़गार और क्यों पैदा कर रहे हो।
क्या सच में मोदी-योगी ने
— Srinivas BV (@srinivasiyc) April 15, 2024
इसलिए बच्चे पैदा नही किये?
????????pic.twitter.com/5oSPa15yv4

फेंक वीडियो हैः निरहुआ
हालांकि बीजेपी नेता ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि यह वीडियो फर्जी है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा है कि फेक वीडियो प्रमोट करने का ट्रेंड हो गया है। कांग्रेस वालों कोई भी देखकर समझ जाएगा कि ओंठ कुछ और बोल रहा है। AI से साउंड क्लोन करके क्या साबित करना चाहते हैं। चुनाव आयोग कृपया संज्ञान लें। उधर कांग्रेस नेता एस श्रीनिवास ने बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव के इस बयान पर चुटकी ली है, उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा, 'मोदी जी-योगी जी ने एक भी बच्चा पैदा नही किया ताकि देश में बेरोजगारी न बढ़े', उन्होंने कहा, क्या सच में मोदी-योगी ने इसलिए बच्चे पैदा नही किये?
