logo

रायबरेली से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस पलटी,  7 यात्रियों की मौत, 25 घायल

BUS04.jpg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 

उत्तर प्रदेश में दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां इटावा जिले के ऊसराहर थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर एक डबल डेकर बस कार से टकराकर खंदक में पलट गयी। इस हादसे में एक महिला समेत 7 यात्रियों की मौत हो गयी। जबकि 25 यात्री घायल हो गये हैं। सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें से एक की हालत गंभीर बतायी जा रही है।  पुलिस सुरक्षित बचे लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का इंतजाम कर रही है। जानकारी के अनुसार, बस में करीब 60 लोग सवार थे।    

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर हुआ हादसा 
मिली खबर के मुताबिक नगालैंड के नंबर वाली डबल डेकर बस रायबरेली से दिल्ली जा रही थी। बस 60 यात्रियों से भरी थी। तभी लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर शनिवार देर रात बस गलत दिशा से आ रही कार से टकरा गयी।  इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गयी।  जबकि 25 लोग घायल हो गये हैं।  बताया जाता है कि कार आगरा से लखनऊ की तरफ जा रही थी।  

Tags - Road AccidentDEATHNational News