logo

साइकिल चलाकर 9 महीने में कर्नाटक से झारखंड पहुंचे डॉ. आशुतोष, जानें क्यों

BOKARO.jpg

रांची 

डॉ आशुतोष साइकिल चलाकर कर्नाटक से झारखंड, बोकारो पहुंचे हैं। इस यात्रा में उनको 9 महीने का समय लगा है। डॉ. आशुतोष बोकारो के नया मोड़ के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि वे इस यात्रा के जरिये लोगों की मानसिकता और राजनीतिक व सामाजिक समझ से परिचित होना चाहते हैं। डॉ. आशुतोष ने बताया कि उनकी यात्रा अभी खत्म नहीं हुई है। वे यहां के बाद बंगाल, फिर गुजरात और राजस्थान भी जायेंगे। उनका लक्ष्य साइकिल से 35 हजार किलोमीटर की यात्रा करना है। कोशिश होगी कि इस दौरान वे अधिक से लोगों से मिलें और अधिक से अधिक राज्यों से गुजरें। 

दो किताबें लिखना चाहते हें आशुतोष 

डॉ. आशुतोष ने कहा कि बचपन से ही उनको लेखन का शौक रहा है। लेकिन वे फिक्सन की ओऱ नहीं जाना चाहते थे। उनका आइडिया अपने द्वारा भोगे गये अनुभवों के आधार पर किताब लिखने का है। कहा कि इसके लिए उन्होंने साइकिल से यात्रा करने की ठानी। ताकि हर जगह रुककर लोगों से बातचीत कर सकें। उनके अनुभवों को जान सकें। बता दें कि डॉ. आशुतोष 265 दिनों में अब तक लगभग 11000 किलोमीटर का सफर कर चुके हैं। 

कौन हैं डॉ. आशुतोष

डॉ. आशुतोष की आयु 31 साल है। उन्होंने बॉयोकेमेस्ट्री में पीएचडी किया है। साथ ही उनकी रुचि मनोविज्ञान में भी है। डॉ. आशुतोष ने कहा कि उनकी लिखी किताबों में मनोविज्ञान के खास पहलू दिखेंगे। उनकी दोनों पुस्तकें इस बात का पड़ताल होंगी कि भारत जैसे विविध धर्म और संस्कृतियों के बीच यहां सामाजिक एकता और सौहार्द के क्या मानवीय पहलू हो सकते हैं। जिसका परचय ये देश युगों-युगों से दे रहा है।