logo

दिल्ली  : द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद के लिए किया नामांकन देश के आला नेताओं से मांगा समर्थन 

draupadi-murmu.jpg

डेस्क:
NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन पर्चा भर दिया है। पर्चा भरते वक़्त रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह और कई अन्य केंद्रीय मंत्री संसद भवन में मौजूद रहे। पीएम मोदी उनके पहले प्रस्तावक बने। इसके अलावा अमित शाह, जेपी नड्डा और राजनाथ सिंह ने नामांकन पत्र हस्ताक्षर किया। इसके बाद द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति पद के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, एनसीपी प्रमुख शरद पवार और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी से फोन पर बात कर सहयोग मांगा।

 

गुरूवार को पीएम की मुलाकात 
द्रौपदी मुर्मू ने गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद ट्वीट कर यह जानकारी दी थी और मुलाकात की तस्वीरें भी साझा की थी।  वहीं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने गुरुवार को NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन दिया, जो कि इस पर पद के लिए पहली आदिवासी महिला हैं। 

मुर्मू राष्ट्रपति पद की पहली आदिवासी महिला उम्मीदवार 
राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 18 जुलाई को होंगे। द्रौपदी मुर्मू किसी प्रमुख राजनीतिक दल या गठबंधन की ओर से ओडिशा से पहली राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं।  वह झारखंड की पहली राज्यपाल भी रही हैं। उन्होंने 2015 से 2021 तक झारखंड के राज्यपाल के रूप में कार्य किया। द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद की पहली आदिवासी महिला उम्मीदवार हैं।