logo

भारत जोड़ो यात्रा : महिला ने कह दी ऐसी बात, शर्म से लाल हो गए राहुल गांधी

aa2.jpg

तमिलनाडु :
कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) जारी है। राहुल गांधी 3570 किलोमीटर की दूरी तय कर कन्याकुमारी से पदयात्रा करते हुए कश्मीर तक जाएंगे। पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा जब तमिलनाडु में पहुंची तब राहुल गांधी से मिलने मनरेगा में काम कर रही महिलाएं पहुंची। इस दौरान एक महिला ने उनकी शादी कराने की पेशकश कर दी। ये बात सुनते ही राहुल गाधी शर्म से लाल हो गए और मुस्कुराना लगे। 

महिला ने शादी कराने की पेशकश
कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ तीसरे दिन तमिलनाडु  पहुंची। जहां उनसे मिलने मनरेगा में काम करने वाली महिलाएं पहुंची। एक महिला ने बातचीत के दौरान उनकी शादी कराने की पेशकश कर दी। महिलाओं से राहुल गांधी की बातचीत का एक फोटो भी कांग्रेस के मीडिया इंचार्ज जयराम रमेश ने ट्वीट किया है। इसके साथ ही जयराम रमेश ने मुलाकात का पूरा किस्सा भी ट्वीट कर बताया है।

जयराम रमेश ने ट्वीट कर सुनाया पूरा किस्सा
जयराम रमेश ने ट्वीट कर लिखा कि भारत जोड़ो यात्रा का तीसरा दिन मजेदार रहा। राहुल गांधी ने महिला मनरेगा कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत के दौरान एक महिला ने कहा कि वे जानती हैं कि राहुल गांधी तमिलनाडु से प्यार करते हैं और वे उनकी शादी एक तमिल लड़की से करने के लिए तैयार हैं। राहुल गांधी सबसे ज्यादा खुश लग रहे हैं और यह फोटो इसे दिखाता है।”