द फॉलोअप डेस्क
इंदौर ( Indore) में एक महिला ने अपनी 8 साल की बेटी से भीख मंगवाकर डेढ़ महीने में 2.50 लाख रुपये कमाये। हालांकि वो खुद भी मांगती है। इस रकम से उसने अपने पति को बाइक खऱीदकर दी और अपने नाम से 50 हजार रुपये का फिक्स डिपाजिट भी किया। मिली खबर के मुताबिक भीख मांगने के काम में उसने अपने 3 नाबालिग बच्चों को भी लगा दिया। इंदौर में सक्रिय एक एनजीओ की शिकायत पर महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। महिला का नाम इंद्रा बाई बताया जाता है। इंद्रा की एक बेटी को एनजीओ के हवाले कर दिया गया है। इंद्रा ने पुलिस को कहा कि चोरी करने से अच्छा है भीख मांगना। उसने कहा कि भूख ने उसे भीख मांगने पर विवश कर दिया।

इतनी है महिला की संपति
मिली खबर के मुताबिक महिला ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि उसके नाम से जमीन है और एक अन्य स्थान पर उसका अपना दो मंजिला मकान है। पिछले ही महीने उसने अपने पति को बाइक खरीदकर दिया है। साथ ही कहा कि पिछेल डेढ़ में वो और उसके बच्चों ने भीख मांगकर 2.50 लाख रुपय़े जमा कर लिये। पुलिस को महिला के पास से स्मार्ट फोन भी मिला है। महिला ने बताया कि 2.50 लाख रुपये में से 50 हजार बैंक खाते में जमा किये। 50 हजार की फिक्स डिपाजिट की और पति के लिए बाइक खरीदा। भीख मांगने के बाद वो इसी बाइक पर पति के साथ शहर में घूमती है।

महिला के दो बच्चे भाग गये
महिला ने बताया कि एनजीओ का दल जब भिखारियों की पड़ताल कर रहा था तो उसके दो बच्चे भाग गये। वहीं, उसकी आठ साल की नाबालिग लड़की को दल ने पकड़ लिया। उसे बच्चों की देखभाल करने वाले एनजीओ के सुपुर्द कर दिया गया है। इधर, पुलिस ने बताया कि महिला पर नाबालिग बच्चों से भीख मंगवाने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज किया गया है। कहा कि पुलिस शहर में सक्रिय एक गिरोह को तलाश कर रही है जो संगठित रूप से बच्चों से भीख मंगवाने का काम करता है। महिला का पति फरार बताया जाता है।
