logo

अजब-गजब : 70 साल के बुजुर्ग दंपती ने बच्चे को दिया जन्म, 54 साल के बाद गूंजी किलकारी 

bujurg.jpg

डेस्कः
इस दुनिया में कब किसका जन्म होगा यह ईश्वर के हाथ में है। कई दंपती को संतान नहीं होती है तो वह इस आस में बैठे रहते हैं कि कभी तो भगवान उनकी फरियाद सुनेंगे और उनकी झोली में संतान का सुख देंगे। ऐसा ही कुछ हुआ है राजस्थान के अलवर जिले में। जहां एक दंपती पिछले 54 साल से बच्चे के इंतजार में थे। आखिरकार भगवान ने उनकी सुन ली और सोमवार को बच्चा इस दुनिया में आ ही गया। 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग दंपती के घर में किलकारी गूंजी है। मां की उम्र 70 साल है और पिता की उम्र 75 साल है। बता दें कि बच्चे का वजन करीब पौने 3 किलो है।

 

माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं  
डॉक्टर का कहना है कि राजस्थान में यह पहली बार हुआ है जब इतनी उम्र की महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। बेटे हालांकि, आईवीएफ तकनीक से दुनिया में कई लोग माता-पिता इतनी उम्र में भी माता पिता बन चुके हैं। दरअसल बच्चे के पिता पूर्व सैनिक है, जिनका नाम गोपीचंद है। गोपीचंद कहते हैं कि इस खुशी कैसे जाहिर करें, समझ नहीं आ रहा। अब वे भी दुनिया में सबके बराबर हो गए। अब कुनबा भी आगे बढ़ सकेगा। ऐसा गोपी चंद कहते हैं। बच्चे की मां चंद्रवती की आंखों से बार-बार खुशी के आंसू निकल आते हैं।


1968 में शादी हुई 
दंपती बताते हैं कि उनकी शादी 1968 में चंद्रावती से हुई लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद भी बच्चा नहीं हुआ। इसके बाद वह सेना से रिटायर हो गए। पत्नी का भी जगह जगह इलाज करवाया। लेकिन कोई फायदा नही रहा। जिसके बाद उन्होंने अलवर में एक आईवीएफ सेंटर से अपनी पत्नी का ट्रीटमेंट करवाया। बच्चे का वजन करीब 3 किलो के लगभग हैं। जिसकी स्वास्थ्य भी एक दम सही है।


अब इतनी उम्र में नहीं बन पाएंगी मां इस तकनीक से 
 IVF एक्सपर्ट डॉ. पंकज गुप्ता कहते हैं, 'देशभर में इस उम्र में बच्चे पैदा होने के गिने-चुने केस हैं। राजस्थान का शायद यह पहला केस है।" अब टेस्ट ट्यूब बेबी को लेकर सरकार ने ART (असिस्टेड रीप्रोडेक्टिव टेक्नीक) कानून बना दिया है। यह कानून जून 2022 से लागू हो गया है। इस कानून के तहत 50 साल से अधिक उम्र की महिलाएं टेस्ट ट्यूब तकनीक से मां नहीं बन सकेंगी। मतलब टेस्ट ट्यूब बेबी के लिए महिला की उम्र 50 साल से कम होनी चाहिए, लेकिन यह केस कानून बनने से पहले का है। इसलिए इनको 70 साल की उम्र में बच्चा मिला है।