द फॉलोअप डेस्क
निर्वाचन आयोग ने उन सभी 65 लाख मतदाताओं की सूची जारी कर दी है, जिनके नाम वोटरलिस्ट विशेष गहन पुनरीक्षण का तहत हटाये गए थे। इन नामों की सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर डाल दी गई है। 14 अगस्त को दिए सुप्रीम कोर्ट के पारदर्शिता वाले आदेश के बाद निर्वाचन आयोग ने ये सूची जारी कर दी है। वहीं मतदाताओं को अपने नाम आसानी से जांचने में मदद के लिए निर्वाचन आयोग ने बिहार की वेबसाइट पर एक नया लिंक भी सक्रिय किया है।.jpeg)
इसे लेकर निर्वाचन आयोग ने बीते कल रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित की थी। जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ने संबोधित करते हुए कहा "बिहार में SIR की प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची को पूरी तरह अपडेट किया जा रहा है। 65 लाख नामों को हटाया गया है, लेकिन यह अंतिम सूची नहीं है। दावे-आपत्तियों के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। हमारा लक्ष्य है कि राज्य की मतदाता सूची पूरी तरह त्रुटिरहित और अद्यतन हो।".jpg)
वहीं इधर इंडिया महागठबंधन ने राहुल गांधी के नेतृत्व में वोटरलिस्ट विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ वोट अधिकार यात्रा की शुरुआत की है। जो बीते रविवार से ही रोहतास से शुरू हो चुकी है। इस यत्र में कई बड़े विपक्षी नेता लगातार शामिल भी हो रहे हैं।