logo

राष्ट्रपति चुनाव : द्रौपदी मुर्मू के गांव में आज तक नहीं पहुंची बिजली, पीएम ने 2018 में प्रत्येक गांव के विद्युतीकरण का किया था दावा 

Modi_murmu.jpeg

डेस्क :
NDA की ओर से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के गांव में आज भी लोग बिजली जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित है। दैनिक भास्कर में छपी खबर के अनुसार झारखंड की राज्यपाल रह चुकी द्रौपदी मुर्मू अब राष्ट्रपति उम्मीदवार जरूर बन गई हैं। लेकिन, उनका गांव आज भी बिजली से वंचित है । ओड़िसा मयूरभंज जिले के कुसुमी प्रखंड के डूंगुरशाही गांव में 20 परिवारों की बस्ती है। यह बस्ती आज भी रौशनी के लिए केरोसीन तेल पर निर्भर है। यहाँ के लोग मोबाइल चार्ज लगाने के लिए 1 किलोमीटर का सफर तय करते है। लोग पास के गांव में जाकर अपना फ़ोन चार्ज करते हैं। 

20 परिवारों की बस्ती अब होगी रोशन 
NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनेगीं या नहीं यह तो चुनाव का परिणाम तय करेगा। लेकिन, द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित होते ही उनके गांव के परिवारों की जिंदगी रोशन होगी, यह बात पक्की हो गई है। गांव में विद्युतीकरण का काम युद्धस्तर पर शुरू हो गया है। गांव में जगह-जगह पोल और ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू हो गया हैं। 

जर्मनी के  म्युनिक में बोले मोदी, हर गांव में पहुंची बिजली 
जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने जर्मनी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को म्यूनिख में एक सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज का भारत अपनी पुरानी मानसिकता से बाहर आ चुका है।  उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि 47 साल पहले, लोकतंत्र को बंधक बनाने और उसे कुचलने का प्रयास किया गया था। आपातकाल भारत के जीवंत लोकतंत्र पर एक काला धब्बा है। नरेंद्र मोदी यह भी कहा कि भारत के हर एक गांव में बिजली पहुँच चुकी है और लगभग हर गांव सड़क से जुड़ चुका है।

देश के प्रत्येक गांव में विद्युतीकरण का नरेंद्र मोदी ने किया था दावा 
नरेंद्र मोदी ने साल 2018 में भारत के हर एक गांव में बिजली पहुंचने का दावा किया था। उन्होंने ट्वीट करते हुए यह बात कही थी। अब द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने पर उनके गांव में बिजली पहुंचाने के प्रयास ने नरेंद्र मोदी के दावे पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है।