logo

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बल और आतंकवादियों में मुठभेड़, जवान शहीद

KULGAM1.jpg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बल और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गयी है। इसमें एक जवान के शहीद होने औऱ एक जवान के घायल होने की खबर है। मिल रही खबरों के मुताबिक मुठभेड़ अभी भी जारी है। कुलगाम जिले के मोदेरगाम गांव में मुठभेड़ हुई है। इस बीच पुलिस और सुरक्षा बलों ने आतंकियों को घेर लिया है। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है।  सुरक्षा बलों की अतिरिक्त बटालियन को घटना स्थल पर बुलाया गया है। 

क्या बताया पुलिस ने 
मुठभेड़ की पुष्टि कश्मीर जोन के पुलिस ने जानकारी दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के मोदेरगाम गांव में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में एक जवान घायल हो गया। जिसके अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कहा कि एक घायल जवान का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस, सेना की 9 आरआर और सीआरपीएफ की एक संयुक्त टीम ने इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना पर घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया। इस बीच मुठभेड़ हुई। 

आतंकवादियों के छिपे होने की खबर 

कश्मीर जोन के पुलिस ने जानाकारी दी है कि जैसे ही जवानों की संयुक्त टीमें संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ीं, छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस पर जवाबी कार्रवाई की गई। इसके बाद झड़प मुठभेड़ में बदल गयी और दोनों ओर से फायरिंग होने लगी। सूत्रों के अनुसार इलाके में 2 आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। 


 

Tags - EncounterKULGAMammu Kashmir martyred