द फॉलोअप डेस्कः
13 दिसंबर को संसद की सुरक्षा में सेंधमारी करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चलते सदन के दौरान जो लोग दर्शक दीर्घा से अंदर घुसे से उसमें सागर शर्मा और मनोरंजन शामिल हैं। ठीक उसी वक्त दो अन्य आरोपियों अमोल शिंदे और नीलम देवी- ने संसद परिसर के बाहर ‘केन’ से रंगीन धुआं छोड़ा और नारे लगाने लगे। पुलिस ने बताया कि इस घटना की प्लानिंग 6 लोगों ने मिल कर बनाई थी और ये चारों लोग उसी ग्रुप का हिस्सा हैं।
इंजीनियर है मनोरंजन, सांसद प्रताप से अच्छे संबंध
मनोरंजन वही शख्स है जो दर्शक-दीर्घा से सदन में कूदा था। मंनोरंजन 35 साल का है और अविवाहित है। वह इंजीनियर है और उसके पिता किसान हैं। मनोरंजन के पिता ने बताया कि मुझे नहीं पता था कि वह दिल्ली में है। उन्होंने कहा कि वह कॉलेज में छात्र नेता रहा है लेकिन उसकी विचारधारा का किस ओर झुकाव है, ये नहीं पता। मनोरंजन के पिता देवराज ने बताया कि चार दिन पहले ही वह बंगलूरू के लिए घर से निकला था। वह बंगलूरू में आईटी कंपनी में नौकरी कर चुका है। पिता ने बताया कि मनोरंजन किताबें पढ़ता है, लेकिन स्वामी विवेकानंद को खास तौर पर पढ़ा करता है। इतना ही नहीं सांसद प्रताप सिम्हा से संबंधों के सवाल पर पिता ने बताया कि मनोरंजन और प्रताप के अच्छे संबंध हैं।
सागर चलाता है रिक्शा
वहीं सागर शर्मा के परिजनों ने बताया कि सागर किराए पर ई रिक्शा चलाता था। पिता बढ़ई का काम करते हैं घर में सागर के अलावा उसकी बहन और मां-बाप रहते हैं। सागर पढ़ने में अच्छा नहीं था। उसने कक्षा 9 के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। 4 दिन पहले जब दिल्ली जा रहा था तो धरना प्रदर्शन की बात कह कर निकाला था। सागर के पड़ोसियों और जानने वाले के मुताबिक व राजनीतिक तौर पर एक्टिव था। काफी जानकारी रखता था लेकिन किसी पार्टी से जुदा नहीं था। वहीं अमोल शिंदे के परिजनों ने बताया कि पुलिस में भर्ती के लिए प्रयास कर रहा था। 9 दिसंबर को अमल घर से पुलिस चयन परीक्षा में जाने की बात कह कर निकाला था। वह पुलिस और सैन्य सेवाओं के लिए तैयारी कर रहा था और इसके लिए काफी फिट भी था दौड़ आदि प्रतियोगिता में फर्स्ट आता था।
NET क्वालिफाई है नीलम
नीलम वही आरोपी है जिसने संसद के अंदर उसके साथियों के कूदते ही संसद के बाहर कलर स्मोक छोड़ा और नारे लगाने लगी। नीलम थोड़ी बहुत नहीं बल्कि कई सारी डिग्रियां कर चुकी है। इतना ही नहीं 42 साल की नीलम किसान आंदोलन से लेकर अलग-अलग आंदोलनों में सक्रिय रहती है। इसके साथ ही वह प्रगतिशील युवा संगठन की भी संस्थापक है। हरियाणा सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रही थी। जींद में रहने वाले नीलम के छोटे भाई रामनरेश ने बताया कि वह NET क्वालिफाई कर चुकी है। नीलम ने बीए, एमए, बीएड, एमएड, एसटेट, एमफिल भी किया है। भाई ने बताया कि कुछ समय पहले ही उसे दिल्ली में टीजीटी में इंटरव्यू दिलाने गए थे लेकिन नौकरी नहीं मिली। वहीं नीलम के बड़ा भाई ने बताया कि उसके पिता हलवाई हैं और उसके दोनो भाई दूध का काम करते हैं।