द फॉलोअप डेस्क
राजस्थान के अलवर में एक हंसता खेलता परिवार रूम हीटर की चपेट में आकर समाप्त हो गया। दरअसल, ठंड से बचने के लिए परिवार कमरे में रूम हीटर जलाकर सो रहा था। रात को अचानक हीटर में आग लग गई। आग में चपेट में आकर बाप-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महिला गंभीर रूप से झुलस गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना में मरने वाले युवक का नाम दीपक है। वहीं उसकी पत्नी का नाम संजू और बेटी का नाम निशिका है।

2 साल पहले किया था लव मैरिज
मामला अलवर के शेखपुर थाना इलाके के मुंडाना गांव का है। जहां रहने वाले दीपक ने संजू से 2 साल पहले लव मैरिज किया था। दो महीने पहले उनके घर एक नन्ही परी ने जन्म लिया था। परिवार हंसी-खुशी अपना जीवन व्यतीत कर रहा था। लेकिन शायद किसी की नजर लग गई। एक दिन दीपक और संजू अपनी बेटी निशिका को लेकर कमरे में हीटर जलाकर सो रहा था। तभी देर रात अचानक हीटर में आग लग गई और रूम हीटर परिवार के लिए काल बन गया।

80% से ज्यादा जल चुकी थी महिला
ग्रामीणों का कहना है कि रूम हीटर में ज्यादा हीटिंग होने के कारण उसमें आग लग गई। उसके बाद आग तेजी से फैल कर अपने लपटे में रजाई को ले लिया। जिसके लपटे में तीनों आ गए। चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। मगर, तब तक पूरा कमरा जल चुका था। ग्रामीणों ने जैसे-तैसे तीनों को बाहर निकाला। इसमें बाप-बेटी की जबकि महिला 80% से ज्यादा जल चुकी थी। एडिशनल एसपी तेजपाल सिंह ने बताया कि हॉस्पिटल में महिला का इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है।