द फॉलोअप, रांची
जेपीएससी-जेएसएससी से जुड़े छात्रों के ज्वलंत मुद्दे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज सदन में सरकार की मंशा स्पष्ट की। साफ कर दी। उन्होंने कहा कि सरकार 14 वीं जेपीएससी पीटी, बैकलॉग परीक्षाओं को रद्द करने को तैयार है। टीडीपीएल द्वारा ली गयी परीक्षाओं की जांच भी कराने को तैयार है। परीक्षा में सुधार के लिए सरकार आईआईटी, आईआईएम जैसे संस्थानों की मदद लेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा पूरे राज्य को पता है। विपक्ष छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। मुख्यमंत्री के पूरे भाषण के दौरान विपक्ष जबरदस्त हंगामा करता रहा।

मुख्यमंत्री ने पूछा कि टीडीपीएल कहां की कंपनी है। यूपी की। यूपी और बिहार के जुड़ाव बना कर झारखंड के नौजवानों को बर्वाद करने में लगी थी। उन्होंने कहा कि सरकार ने फैसला कर लिया है। विपक्ष हल्ला करते रहे, हम चलते रहेंगे। उन्होंने छात्रों के विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस और छात्रों के संयम की सराहना की। कहा कि विधानसभा, लोकसभा, विधान परिषद जैसी संस्थाओं के पास सालों भर धारा 144 लागू रहती है। बावजूद भाजपा के उकसावे पर छात्र विधानसभा परिसर तक पहुंच गए। उन्होंने भाजपा पर कड़ा प्रहार भी किया। गिरोह नामक एक कविता के माध्यम से भाजपा के चरित्र की व्याख्या की। बताया कि भाजपा गिरने में लगी है। कितनी गिरेगी। अभी इसके गिरने की शुरुआत है। गिरे और गिरे, लेकिन सबके साथ गिरे।
