logo

किसान आंदोलन : हरियाणा के 7 जिलों में इंटरनेट सेवा बहाल, 29 का दिल्ली मार्च भी टला 

farmer221.png

द फॉलोअप डेस्क 

किसान आंदोलन में नरमी को देखते हुए हरियाणा के 7 जिलों में इंटरनेट सेवा फिर से बहाल कर दी गयी है। बता दें कि इन जिलों में पिछले 11 फरवरी से इंटरनेट सेवा को रोक दिया गया था। ये 7 जिले हैं हरियाणा के अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, जिंद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा। हरियाणा सरकार ने आज तड़के इसकी घोषणा की है। बता दें कि इससे पहले कल यानी 24 फरवरी को आंदोलन में शामिल किसान संगठनों ने 29 फरवरी तक किसान मार्च कार्यक्रम को टाल दिया है। इसकी घोषणा संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा ने की है। गौरतलब है कि किसान आंदोलन में किसानों के लगभग 500 छोटे-बड़ संगठन शामिल हैं। हालांकि पंजाब और हरियाणा की दिल्ली सीमाओं पर किसान अभी भी धऱना-प्रदर्शन पर बैठे हुए हैं। 

आचार संहिता के बाद भी जारी रहेगा आंदोलन 

इधर किसान नेता सरवन पंढेर ने कहा है कि चुनावी आचार संहिता के बीच भी किसान आंदोलन को जारी रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि किसान एमएसपी से कम किसी शर्त भर आंदोलन को वापस नहीं लेंगे। वहीं, उन्होंने आंदोलन के दौरान हुआ चार मौतों के लिए केंद्र और हरियाणा सरकार की पुलिस को दोषा ठहराया है। कहां है कि हम इन मौतों की जांच कर रहे हैं। किसान नेता ने कहा है कि हम केंद्र सरकार के साथ टकराव नहीं चाहते हैं। कहा कि समस्या का हल बातचीत के जरिये निकले, यही अच्छा है। वहीं, दिल्ली कूच के बारे में पूछे जाने पर कहा कि हम दिल्ली जाकर शांति से प्रदर्शन करना चाहते हैं। किसान संगठनों को इसकी इजाजत मिलनी चाहिये। 

4 आंदोलनकारियों की हो चुकी है मौत 
बता दें कि 4 किसानों की मौत भी आंदोलन के दौरान हो चुकी है। इसमें से एक मौत 22 फरवरी को हुई है। 22 फरवरी को हरियाणा के खनौरी बोर्डर पर पुलिस और आंदोलनकारियों के बीच हिंसक झड़प में एक युवक की मौत हुई है। आंदोलन के दौरान ये चौथी मौत है। हालांकि हरियाणा पुलिस ने कहा है कि युवक की मौत पुलिस की गोली से नहीं हुई है। मृत युवक का नाम शुभ करण सिंह बताया गया है और उसकी आयु 21 साल है। युवक की मौत पास के राजेंद्र अस्पताल में हुई है। चिकित्सकों ने जानकारी दी है कि तीन घायल युवकों को अस्पताल में एडमिट किया था। इसमें से एक युवक की मौत हो गयी है। तीनों पुलिस के साथ हुई झड़प के दौरान घायल हो गये थे। शुभ करण सिंह की मौत के बाद ही किसानों दिल्ली कूच कार्यक्रम को स्थगति करने का निर्णय लिया है। 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chat.whatsapp.com/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn