logo

किसान आंदोलन : पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर ड्रोन से दागे आंसू गैस के गोले, सरकार ने जारी की ये चेतावनी  

delhi5.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

किसान आंदोलन (Farmers Movement) में शामिल प्रदर्शनकारियों पर पुलिस से ड्रोन से आंसू गैस के गोले दागे हैं। साथ ही सरकार ने सरकारी ने चेतवानी जारी की है कि आंदोलन की आड़ में उपद्रव फैलाने वाले तत्वों से कड़ाई से निपटा जायेगा। बता दें कि आंदोलनकारी किसान आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पंजबा, हरियाणा और यूपी के कुछ हिस्सों से दिल्ली की ओर कूच कर गये हैं। इनको रोकने के लिए दिल्ली पहुंचने वाली सभी सीमाओं को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है। मिली खबर के मुताबिक सिंधु, शंभू, टिकरी औऱ गाजीपूर सहित अन्य सीमा मार्गों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। 

सरकार से बातचीत रही बेनतीजा 

आंदोलन से जड़े किसानों और सकार के आला अधिकारियों के बीच सोमवार को हुई वार्ता बेनतीजा रही। दोनों पक्ष के बीच लगभग पांच घंटे तक बात चली, लेकिन इसका कोई ठोस और सकारात्मक परिणाम नहीं निकल पाया। मिली खबर के मुताबिक केंद्रीय मंत्री पीयूष गोलय औऱ अर्जुन मुंडा ने इस बैठक में शिरकत की। न्यूतम समर्थन मूल्य सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों ने साफ कर दिया है कि अब लडाई आर या पार वाली होगी। वहीं, भारी संख्या में किसानों के दिल्ली कूच करने से सीमावर्ती इलाके में कई जगह जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। इन स्थानों पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी है। 


16 फरवरी को भारत बंद का एलान 
किसान आंदोलन के एक प्रमुख घटक संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन को धार देने के लिए 16 फरवरी को भारत बंद बुलाने का निर्णय लिया है। हालांकि जिन किसान संगठनों को 13 फरवरी को दिल्ली कूच करने का निर्णय लिया है, उनमें संयुक्त किसान मोर्चा के नेता शामिल नहीं होंगे। लेकिन मोर्चा ने दिल्ली कूच करने वाले किसानों और संगठनों को नैतिक समर्थन देने की घोषणा की है। बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा किसानों को सबसे बड़ा धड़ा है। पंजाब और हरियाणा के कई जिलों में इसका प्रभाव है।