logo

राजस्थान : हैवान बना पिता, पत्नी मायके गई तो 11 साल के बेटी के साथ किया दु' ष्कर्म

rape_case.jpg

राजस्थान:

 

राज्स्थान के डूंगरपुर जिला स्थित वरदा थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपनी ही 11 साल की नाबालिग बेटी के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। घटना के दिन पीड़िता की मां बच्चों को पिता के साथ घर पर छोड़कर मायके गई थी इसी दौरान पिता ने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता अपने सब भाई-बहनों में सबसे बड़ी है। मां के लौटने पर पीड़िता ने पूरी जानकारी दी। लोकलाज के भय से मां ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई और बेटी को लेकर मायके चली गई।
बताया जाता है कि पीड़िता घटना के बाद 5 दिनों तक लगातार रोती रही। ऐसे में मां, अपनी नाबालिग बेटी को लेकर वरदा थाने पहुंची तो पति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया। खबर लिखे जाने तक आरोपी पिता फरार था। पुलिस तलाश में जुटी है।

आरोपी की पत्नी मायके गई हुई थी
मिली जानकारी के मुताबिक रक्षाबंधन का त्योहार होने के चलते पीड़िता की मां अपनी 3 बेटियों और 2 बेटों को घर पर पिता के साथ छोड़कर मायके गई थी। वो 14 अगस्त को घर लौटी। घर लौटने पर उसकी सबसे बड़ी बेटी जो 11 साल की है, मां को पिता की करतूत के बारे में बताया। उसने बताया कि एक रात पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग इस घटना के बाद से लगातार रो रही थी।

पुलिस आरोपी पिता को तलाश में जुटी है
इस मामले में जांच कर रहे पुलिस उप अधीक्षक सागवाड़ा नरपत सिंह ने बताया कि पीड़िता और उसकी मां के बयान दर्ज करने के साथ आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपित फिलहाल फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।