रायपुर:
मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के निमोरा गांव से एक दिल दहला देनी वाली घटना सामने आई है। यहां बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की निर्मम हत्या कर दी। मरने वाले भाई की उम्र महज 13 साल है वहीं मारने वाले की उम्र 16 साल है। मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। पुलिस (MP Police) ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉटम के लिए भेज दिया है और आरोपी से पूछताछ जारी है। वहीं परिजन इस घटना के बाद सदमे में हैं।

गैती से वारकर ली जान
दरअसल, मृत नाबालिग की आए दिन अपने परिजनों से लड़ाई होती थी। कभी पॉकेट मनी को लेकर तो कभी नए मोबाइल फोन के लिए। इन दिनों नाबालिग मोबाइल फोन के लिए घरवालों से डिमांड किया कर रहा था। इस बात को लेकर उसका हमेशा घरवालों से झगड़ा भी हुआ करता था। यही बात उसके भाई को पसंद नहीं आती थी। बीती रात जब परिवार के लोग अपने कमरे में सो रहेथे। उस वक्त बच्चों के कमरे से चीख आई। जब माता-पिता ने जाकर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बड़े भाई ने गैती से वारकर अपने छोटे भाई को घायल कर दिया था। घर वालों के सामने ही तड़प-तड़प कर 13 साल के बच्चे की जान निकल गई। इस घटना में बच्चे के माता-पिता सदमे में हैं, पिता ने रोते बिलखते आसपास गांव वालों को खबर दी।
छोटा भाई हमेशा घर पर पैसों का डिमांड करता था
ग्रामीणों ने मामले की जानकारी राखी थाने की पुलिस के दी। मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉटम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि छोटा भाई हमेशा घर पर पैसों का डिमांड करता था। इसे लेकर उसका घरवालों से झगड़ा भी होता था। इन सब बातों से परेशान होकर आरोपी ने उसकी जान ले ली।

नशे की लत से ग्रसित था मृतक
वहीं इस मामले पर ग्रमीणों का कहना है कि इस घटना के बार मृतक के घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं उन्होंने यह भी बताया कि इन बच्चों के माता पिता खेती मजदूरी करके परिवार का पेट पालते है। मरने वाला बच्चा नशे की लत से भी ग्रसित था, वह अक्सर जेब खर्च में मिले रुपयों से नशा किया करता था इस वजह से भी परिवार में अक्सर विवाद होता था।