डेस्क:
एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में भारत (India) को अफगानिस्तान(Afghanistan) के साथ आज अपना आखिरी मुकाबला खेलना है। इससे पहले स्टेडियम में दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक दुबई स्टेडियम (Dubai Stadium) के एंट्री गेट के पास आग लग गई है। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना के बाद पूरे स्टेडियम में अफरा-तफरी का महौल हो गया। लोग इधर से उधर भागने लगे।

एंट्री गेट के बगल के बिल्डिंग में लगी आग
जानकारी के मुताबिक आग एंट्री गेट के बगल एक बिल्डिंग में लगी है। जिसका धुआं पूरे स्टेडियम में फैल गया है। यह आग तब लगी जब स्टेडियम में कुछ ही देर बाद भारत और अफगानिस्तान का मुकाबला खेला जाएगा।

फाइनल के दौड़ से भारत बाहर
बता दे कि टीम इंडिया आज एशिया कप 2022 का अपना आखिरी मुकाबला खेलने जा रही है। भारतीय टीम एशिया कप के फाइनल के दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है ऐसे में यह मैच महज एक औपचारिकता ही है। एशिया कप-2022 में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। लीग मैच में लगातार दो मुकाबले जीतने के बाद जब भारत सुपर-4 में पहुंचा, तब पहले पाकिस्तान और फिर श्रीलंका के खिलाफ उसे हार झेलनी पड़ी। सुपर-4 मुकाबलों में पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से और श्रीलंका ने 6 विकेट से हराया था।