logo

फैक्ट्री में आग, कैंडल बनाने वाले 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत

candle_factory.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पुणे में 8 दिसंबर को बड़ा हादसा हुआ था। यहां मोमबर्ती बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। हादसे में अबतक 7 लोगों की मौत हो गई है। कई घायलों की स्थिति गंभीर है इसलिए मौत का आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है। घायलों का इलाज चल रहा है। आग लगने के बाद तुरंत पुलिस और दमकल की टीम को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अबतक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं मृतकों की पहचान करने में पुलिस लगी हुई है।  घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ इलाके में एक जन्मदिन वाली मोमबत्तियों की फैक्ट्री है। कई वर्कर यहां काम कर रहे थे, तभी 8 दिसंबर को दोपहर करीब 3 बजे फैक्ट्री में आग लग गई। 
खबर अपडेट की जा रही है....