logo

दक्षिण अफ़्रीका : जोहान्सबर्ग में एक बार में हुई फायरिंग में 14 लोगों की मौत, हमलावर की तलाश जारी

जोहान्सबर्ग में एक बार में हुई फायरिंग में 14 लोगों की मौत, हमलावर की तलाश जारी

दक्षिण अफ़्रीका:
दक्षिण अफ़्रीका (South Africa) के जोहानिसबर्ग (Johannesburg) में पास सवेटो शहर के एक बार में हुई फायरिंग में 14 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ( South Africa Police) ने जानकारी दी है कि हमलावर बंदूक लेकर सवेटो के ओरलेंडो ईस्ट में स्थित बार में घुस आये और लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे। अभी तक हमलावर  पकड़ में नहीं आए हैं। पुलिस छानबीन में लगी है।


झुड में आये और ताबड़तोड़ गोलियां चला दी
पुलिस अधिकारी इलियास मावेला ने बताया कि मौके पर मिले कारतूसों से पता चला है कि हमला करने वाले भीड़ में आए थे। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।  चश्मदीदों ने बताया कि हमलावर झुड में आये और ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे । हमले के बाद एक मिनीबस में भाग गए।

हमले के वजह की जानकारी नहीं
 फिलहाल हमले के वजह की जानकारी नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि ये बार पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के पुराने घर से ज़्यादा दूर नहीं है। वह घर अब एक संग्रहालय बन गया है। बता दें कि दक्षिण अफ़्रीका में फायरिंग की घटनाएं पहले भी होती रही हैं जिसके तार गैंग या नशे से जोड़े जाते हैं। लेकिन, इस मामले में मरने वाले लोगों की संख्या काफ़ी ज़्यादा है। इससे पहले दक्षिण अफ़्रीका के ईस्ट लंदन शहर के एक बार में 21 किशोरों को गैस या जहर से मार दिया गया था।