logo

करणी सेना के अध्यक्ष गोगामेड़ी की हत्या मामले में पहली गिरफ्तारी, जयपुर पुलिस को मिली कामयाबी

arrest111.jpg

द फॉलोफ डेस्क 

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या मामले में जयपुर पुलिस को पहली कामयाबी मिली है। गोगामेड़ी की हत्या के मामले में रामवीर नामक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रामवीर हरियाणा, महेंद्रगढ़ जिले के पिलानिया गांव का निवासी बताया जाता है। उसके पिता का नाम सतवीर है। गिरफ्तार रामवीर ने जयपुर पुलिस ने बताया है कि नितिन गोगामेड़ी की हत्या करने से पहले एक प्लैट और फिर एक होटल में ठहरा था। इन दोनों ठिकानों की व्यवस्था उसी ने की थी। रामवीर की गिरफ्तारी के लिए जयपुर पुलिस का एक दल हरियाणा गया था। रामवीर की गिरफ्तारी उसके गांव से ही की गयी है। रामवीर ने पुलिस को बताया है कि वो शूटर नितिन फौजी का करीबी है। गोगामेड़ी की हत्या नितिन और रोहित राठौड़ ने मिलकर की है। रामवीर ने पुलिस को बताया कि जयपुर में नितिन के रहने के लिए उसी ने फ्लैट औऱ फिर होटल की व्यवस्था उसी ने की थी। इसके लिए उसे अच्छा भुगतान किया गया था।   

5 दिसंबर को हुई थी हत्या 

गौरतलब है कि गोगामेड़ी की हत्या पांच दिसंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनपर दिनदहाड़े 3 बदमाशों ने गोलियां चलाईं, फिर भाग निकले। आनन-फानन में गोगामेड़ी को मेट्रो मास हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गोगामेड़ी के साथ घटना के दौरान मौजूद गार्ड अजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। गार्ड की ओर से की गई फायरिंग में एक बदमाश की भी मौत हो गई थी। गैंगस्टर रोहित गोदारा ने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की थी।


कौन है आरोपी नितिन 
आरोपी नितिन महेंद्रगढ़ के दौंगड़ा जाट गांव का रहने वाला है। नितिन फौजी चार साल पहले फौज में भर्ती हुआ था। ग्राम वासियों के अनुसार, वह अलवर में कार्यरत था और नवंबर में छुट्टी आया हुआ था। नीतिन के साथ 12वीं कक्षा तक पढ़ाई करने वाले उसके दोस्त दीपक ने बताया कि नीतिन मेरा क्लासमेट था। वह पढ़ाई में काफी तेज था लेकिन वह आर्मी में जाना चाहता था। इसलिए वह तैयारी के लिए राजस्थान चला गया। दीपक ने बताया कि वह अभी अलवर में तैनात था। दीपक ने बताया कि नितिन का नेचर काफी अच्छा था। हत्या मामले में उसका नाम आना अचंभित कर रहा है।