द फॉलोअप डेस्क:
पांच राज्यों के चुनाव परिणामों के बाद पीएम मोदी ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय से देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि साधना सिद्धी में बदलती है तो जो खुशी मिलती है वह देशवासियों के चेहरे पर देख पा रहा हूं। कार्यकर्ता होने के नाते मैं भाजपा के हर कार्यकर्ता की खुशी की शामिल हूं। आज का यह दिन कई मायनों में खास है। विशेष है। यह देश के उज्जवल भविष्य की उद्घोषणा का दिन है। यह भरोसे का दिन है। भरोसा, भारत के महान लोकतंत्र पर, भरोसा परफॉर्मेंस की पॉलिटिक्स पर, स्थिरता के स्ंकल्प पर, एक भारत श्रेष्ठ भारत की अवधारणा पर। मैं बंगाल, असम, पुदुचेरी, तमिलनाडु और केरलम की जनता को आदरपूर्वक नमन करता हूं।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने तो कमाल कर दिया!
पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज बीजेपी के कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं का हदय से अभिनंदन करता हूं। बीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं ने फिर से कमाल कर दिया है। कलम खिला दिया है। नया इतिहास रच दिया है। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा अध्यक्ष पद संभालने के बाद यह पहले विधानसभा चुनाव थे। इन चुनावों में पार्टी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष मार्गदर्शन मिला। इस विजय में सबका बहुमूल्य में योगदान रहा है।

उपचुनावों में भी भाजपा नेताओं को मिली जीत
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज विभिन्न उपचुनावों के परिणाम भी उत्साजनक रहे हैं। महाराष्ट्र, गुजरात, नागालैंड, त्रिपुरा में जो उपचुनाव हुए, उसमें हमारे उम्मीदवारों को जनता जनार्दन ने आशीर्वाद दिया। यहां भी जीत मिली। एनडीए की नेता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने भी बड़ी जीत दर्ज की है। मैं इन सभी राज्यों की जनता का उनके समर्थन के लिए दिल से आभार व्यक्त करता हूं। जय और पराजय, लोकतंत्र और चुनावी राजनीति का एक स्वाभाविक हिस्सा होता है, लेकिन पांच प्रदेशों की जनता ने पूरे विश्व को दिखाया है कि ये हमारा भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी क्यों है।
लोकतंत्र, हमारे लिए सिर्फ एक तंत्र नहीं है, बल्कि हमारी रगों में दौड़ता हुआ संस्कार है। आज सिर्फ भारत का लोकतंत्र ही नहीं जीता है, बल्कि आज भारत का संविधान भी जीता है। हमारी संवैधानिक संस्थाएं जीती हैं। हमारी लोकतांत्रिक प्रक्रिया जीती है।

बंगाल सहित अन्य राज्यों में वोटिंग के रिकॉर्ड बने
पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 93 फीसदी मतदान होना अपने आप में ऐतिहासिक रहा है। असम, तमिलनाडु, पुदुचेरी और केरलम में भी मतदान के नये रिकॉर्ड बने हैं। इसमें भी महिलाओं की भागीदारी बहुत अधिक रही है। यह भारतीय लोकतंत्र की सबसे उजली तस्वीर बन रही है। मैं आज चुनाव आयोग को, चुनाव आयोग के सभी कर्मचारियों, मतदानकर्मियों, सुरक्षाबल के जवानों का बहुत अभिनंदन करता हूं। भारत के लोकतंत्र की गरिमा को बनाये रखने में आप सबका योगदान इतिहास हमेशा याद रखेगा।