logo

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल : विदेश मंत्रालय रद्द करेगा प्रज्जवल रेवन्ना का पासपोर्ट, कर्नाटक सरकार ने भेजी रिपोर्ट 

REVANNA3.jpg

द फॉलोअप नेशनल डेस्क 

विदेश मंत्रालय कर्नाटक सेक्स स्कैंडल के मुख्य आरोपी प्रज्जवल रेवन्ना का राजनायिक पास्पोर्ट रद्द करने की तैयारी कर रहा है। इस बाबत कर्नाटक सरकार ने विदेश मंत्रालय से अपील की है। बता दें कि सेक्स स्कैंडल मामले के आऱोपी प्रज्जवल रेवन्ना इन दिनों विदेश भागे हुए हैं। मिली खबरों के मुताबिक सेक्स स्कैंडल मामले में नाम आने के बाद रेवन्ना जर्मनी में कहीं छिपे हुए हैं। रेवन्ना को एनडीए की ओऱ से कर्नाटक की हासन लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया था। खुद पीएम नरेंद्र मोदी प्रज्जवल रेवन्ना के समर्थन चुनावी सभा कर चुके हैं। 


कौन हैं प्रज्जव रेवन्ना

प्रज्जवल रेवन्ना पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा के पोते हैं। उनके पिता का नाम एचडी रेवन्ना है। कर्नाटक सेक्स स्कैंडल मामले में ही एचडी रेवन्ना जेल में हैं। उनको SIT ने 4 मई को गिरफ्तार किया है। मामले से जुड़े महिला की किडनैपिंग के केस में गिरफ्तार किया गया है। 2 मई को राजू एचडी ने केआर नगर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करायी थी। इसमें राजू ने कहा है कि उसकी मां 6 साल से एचडी रेवन्ना के घर और फार्महाउस में काम कर रही थी। 3 साल पहले वो लोग काम छोड़कर अपने गांव में मजदूरी करने चले गये। लेकिन कुछ दिन पहले उसका एक परिचित सतीश आया उसकी मां को लेकर चला गया। कुछ दिन बाद वो मां को वापस घर ले आया। इस बीच सोशल मीडिया पर रेवन्ना का अश्लील वीडियो वायरल किया गया।

विदेश भाग गये हैं प्रज्वव रेवन्ना 
गौरतलब है कि प्रज्जवल रेवन्ना कर्नाटक की हासन लोकसभा सीट से एनडीए के उम्मीदवार हैं। पीएम मोदी खुद उनके लिए चुनावी लोकसभा कर चुके हैं। लेकिन रेवन्ना का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वे जर्मनी भाग गये और अब तक नहीं लौटे हैं। प्रज्जवल रेवन्ना के बाद उनके पिता एचडी रेवन्ना का नाम भी इस सेक्स स्कैंडल में आया औऱ उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी। फिर उनको गिरफ्तार कर लिया गया।   

 

 

 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -                    

https://chatwhatsappcom/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn

Tags - Karnataka sex scandalsex scandalPrajjav RevannaKarnataka