logo

Health : पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा कोरोना पॉजिटिव, चिकित्सकों ने दिया हेल्थ अपडेट

a2df7a1a-f32e-49df-98a6-6af3505d853b.jpg

बेंगलुरु: 

पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के अध्यक्ष एचडी देवगौड़ा कोरोना पॉजिटिव पाए गये है। हालांकि, देवगौड़ा में कोरोना का कोई लक्षण नहीं है। उनका स्वास्थ्य फिलहाल स्थिर है। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के कार्यालय ने इस बात जानकारी दी। 

21 जनवरी को अस्पताल में हुए थे भर्ती
गौरतलब है कि एचडी देवगौड़ा को 21 जनवरी 2022 को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उसी समय से वो चिकित्सीय रूप से स्थिर हैं। उनका महत्वपूर्ण पैरामीटर सामान्य सीमा के भीतर है। उनका इलाज किया जा रहा है और वो प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बेंगलुरु के मणिपाल अस्पताल जहां देवगौड़ा भर्ती हैं, ने बयान जारी करके कहा है कि वो आराम कर रहे हैं। अपने कमरे में दैनिक गतिविधियों में हिस्सा ले रहे हैं। अस्पताल ने कहा कि उनकी कड़ी निगरानी की जा रही है। उनका हेल्थ ठीक है। 

भारत में कोरोना की तीसरी लहर जारी
गौरतलब है कि फिलहाल भारत में कोरोना की तीसरी लहर जारी है। कोरोना की तीसरी लहर में बीते कुछ दिनों से रोजाना तकरीबन साढ़े 3 लाख मामले सामने आ रहे हैं। राहत की बात ये है कि अधिकांश मरीज होम आइसोलेशन में ही ठीक हो रहे हैं। इस बीच जानकारी मिली है कि पूर्ण टीकाकरण करवाने वाले लोग न्यूनतम 3 दिन में ठीक हो जाते हैं। वहीं जिन्होंने कोरोना का एक डोज लगवाया है, उनको ठीक होने में 1 सप्ताह का वक्त लग रहा है। इस बीच टीकाकरण भी जारी है।